1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'ब्रेकिंग बैड' की कहानी से कम नहीं है मुंबई के ड्रग्स गिरोह की स्टोरी, पुलिस ने ऐसे किया क्लाइमेक्स का अंत; पकड़ा गया 24 करोड़ का माल

'ब्रेकिंग बैड' की कहानी से कम नहीं है मुंबई के ड्रग्स गिरोह की स्टोरी, पुलिस ने ऐसे किया क्लाइमेक्स का अंत; पकड़ा गया 24 करोड़ का माल

 Reported By: Saket Rai Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : May 27, 2025 09:16 pm IST,  Updated : May 27, 2025 09:16 pm IST

मुंबई की RCF पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फार्म हाउस में MD ड्रग्स बना रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोग काफी चालाक थे इसलिए उन्होंने फार्म हाउस पर बकरी भी पाल रखी थी।

Mumbai- India TV Hindi
पुलिस ने जप्त किया माल Image Source : INDIA TV

मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने फार्म हाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में बदल दिया था। इस गैंग ने फार्म हाउस के मालिक से बकरियां और मुर्गे पालने के नाम पर फार्म हाउस का 2 कमरा किराए पर लिया जिसके लिए गैंग ने मालिक को एक लाख रुपये प्रति माह किराया दिया, यहीं पर ब्रेकिंग बैड मूवी जैसा MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाक है।

2 महीने पुलिस कर रही थी जांच

मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन के एडिशनल कमिश्नर महेश पाटिल ने कहा कि यह मामला शुरू हुआ जब पुलिस ने इसी साल मार्च महीने में 45 ग्राम MD जब्त कर एक मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने 4 और ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया और उनके पास से 6 .689 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

फार्म हाउस के बारे में ऐसे पता चला

महेश पाटिल ने आगे बताया कि जब जांच आगे बढ़ी तो हमें पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के कर्जत में एक फार्म हाउस में ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे हैं। इसके बाद DCP नवनाथ ढवले ने सीनियर इंस्पेक्टर महादेव कुम्भार, PI समशेर तड़वी, API मैत्रानंद खंदारे और PSI सुशांत सालवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और फिर टीम ने कर्जत के किकवी इलाके में स्थित सावली फार्म हाउस में छापेमारी की।

ड्रग्स की बदबू छिपाने के लिए अपनाया ये तरीका

छापेमारी के लिए टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो देखा कि वहां ड्रग्स फैक्ट्री का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। उन्होंने आरोपी इतने शातिर थे कि ड्रग्स से निकलने वाले दुर्गंध का पता आसपास के लोगों को न लगे इसका भी उन्होंने पूरा इतंजाम कर रखा था। पाटिल ने आगे बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस बकरी पालन करने के नाम पर लिया था और बकरी के शौच की दुर्गंध से MD की फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की बदबू से कुछ हद तक दब जाती है, जिससे लोगों को यह नहीं पता चल पाता कि यहां MD बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

रॉ मैटैरियल से बन सकता था 150 किलो ड्रग्स

एडिशनल कमिश्नर ने आगे बताया कि फैक्ट्री से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और छापेमारी के दौरान वहां से ड्रग्स बनाने के मैटेरियल के साथ-साथ 5.525 किलो MD ड्रग्स बरामद किया। पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान जो रॉ मटेरियल मिला, उसकी कीमत करीबन एक करोड़ रुपये है और अगर उससे ड्रग्स बनाया जाए तो कम से कम 150 किलो MD ड्रग्स बन सकता है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीबन 300 करोड़ रुपये होती।

3 माह से चल रही थी फैक्ट्री

पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी पिछले 3 महीने से इस फार्म हाउस में ड्रग्स बना रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सप्ताह में 25 किलोग्राम ड्रग्स बनाते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स कहां-कहां गया होगा और इस गैंग में कितने लोग हैं। इसके अलावा पुलिस इस ड्रग्स के माध्यम से कमाए गए पैसों का मनी ट्रेल भी खंगाल रही है।

24 करोड़ रुपये का पकड़ा माल

इस मामले में अब तक 24,47,10,000 रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) जिसका वजन 12.664 किलो और लगभग 1,00,00,000/- रुपये बहुमूल्य मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र सामग्री जब्त की गई है और कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मादक पदार्थ बेचने वाले 5 आरोपी और निर्माण गिरोह से 1 आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे सावली फार्म हाउस, किकवी, कर्जत और रायगढ़ में बकरी पालन का धंधा बताकर ड्रग्स बना रहे थे।

ये भी पढ़ें:

​नागपुर की महिला को पाकिस्तान ने लौटाया, अमृतसर पुलिस की कस्टडी में, आखिर क्यों लांघी सरहद?

सोलापुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस, 27 यात्रियों की आफत में आई जान, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।