1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गणेश उत्सव में सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस की पूरी तैयारी, इस बार AI कैमरों से होगी निगरानी

गणेश उत्सव में सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस की पूरी तैयारी, इस बार AI कैमरों से होगी निगरानी

 Reported By: Saket Rai Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 26, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 01:40 pm IST

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई पुलिस जिन कैमरों का उपयोग करेगी आगे चलकर इसे पूरे शहर में स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है। इन कैमरों की अपनी अलग विशेषता है जिसमें कैमरे मुंबई पुलिस के डेटाबेस से वांटेड अपराधियों को चिन्हित कर सकते हैं।

Lalbaugcha Raja idol of Lord Ganesha - India TV Hindi
लालबाग के राजा Image Source : PTI

मुंबई पुलिस ने इस साल गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर तैयारी की है जिसमें सबसे विशेष रूप से नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। कई बड़े गणपति पंडालों, मुंबई के अलग-अलग हिस्सों और विसर्जन स्थलों पर AI कैमरों इंस्टॉल किए गए हैं। 

इन कैमरों की खासियत क्या?

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई पुलिस जिन कैमरों का उपयोग करेगी आगे चलकर इसे पूरे शहर में स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है। इन कैमरों की अपनी अलग विशेषता है जिसमें कैमरे मुंबई पुलिस के डेटाबेस से वांटेड अपराधियों को चिन्हित कर सकते हैं और पुलिस को और ऑपरेटर को रियल टाइम अपडेट भी भेजेंगे। 

यह कैमरे आने जाने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे ताकि भीड़भाड़ के समय पर भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई परेशानी उत्पन्न ना हो। मुंबई के लालबाग, सभी सुप्रसिद्ध नामित गणपति पंडाल और विसर्जन स्थलों पर लगभग 300 AI कैमरे लगाए गए हैं।  

17,600 से ज्यादा कर्मियों को तैनात करेगी मुंबई पुलिस

वहीं, आपको बता दें कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 17,600 से अधिक पुलिसकर्मी मुंबई की सड़कों पर तैनात रहेंगे। इस उत्सव के लिए घुड़सवार पुलिस इकाई, ड्रोन, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते की भी व्यापक तैनाती की जाएगी।

भीड़ पर 11,000 CCTV कैमरों से नजर

प्रमुख गणेश पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए महोत्सव के दौरान शहर भर में कम से कम 15,000 पुलिस कांस्टेबल, 2,600 उप-निरीक्षक और निरीक्षक, 51 सहायक पुलिस आयुक्त और 36 पुलिस उपायुक्त तैनात किये जायेंगे। भीड़ पर नजर रखने के लिए 11,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि लालबागचा राजा गणपति मंडल के लिए भी अलग से पुलिस तैनात की जाएगी।  

यह भी पढ़ें-

पूरे शान शौकत से निकली नागपुर के राजा की मूर्ति की सवारी, हर साल 1 इंच बढ़ाई जाती है ऊंचाई-VIDEO

आज एक और 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को दिखाई जाएगी हरी झंडी, जानिए क्या है रूट और कितने रहेंगे स्टेशन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।