1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 24 साल के युवक ने 34 साल की प्रेमिका को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, घटना CCTV में हुई कैद

24 साल के युवक ने 34 साल की प्रेमिका को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, घटना CCTV में हुई कैद

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 08, 2025 02:54 pm IST,  Updated : May 08, 2025 02:54 pm IST

नागपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। युवक को प्रेमिका के चरित्र पर शक था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मृतक हेमलता वैद्य और आरोपी अक्षय दाते- India TV Hindi
मृतक हेमलता वैद्य और आरोपी अक्षय दाते

महाराष्ट्र के नागपुर में चरित्र संदेह के चलते 24 वर्षीय युवक ने अपनी 34 वर्षीय प्रेमिका की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की है, जहां हेमलता वैद्य अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। हेमलता विवाहित थी, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह एक बिल्डर के पास काम कर रही थी।

चरित्र पर था शक

हेमलता का प्रेमी अक्षय दाते जो 24 वर्ष का है, उसके चरित्र पर संदेह करता था। बिल्डर के यहां काम करने के कारण हेमलता अक्सर ग्राहकों से फोन पर बातचीत करती थी, जिससे अक्षय को शक होता था। इसी संदेह के चलते अक्षय ने हेमलता की हत्या की योजना बनाई और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अक्षय लोहे की रॉड से तब तक हमला करता रहा जब तक कि हेमलता की मौत नहीं हुई। इसके बाद वह तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।

फरार हो गया था प्रेमी

वारदात को अंजाम देने के बाद अक्षय मौके से भाग गया था, लेकिन नागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तिवसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के पूरे सच का पता लगाया जा सके और आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जा सके। 

ये भी पढ़ें-

VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बैचेन पाकिस्तान ने दागी 'मिसाइल', भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

"आतंकी हमले ने हमें जवाब देने पर मजबूर किया", ईरान के विदेश मंत्री के सामने एस जयशंकर का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।