1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बेकाबू कार ने पहले 2 बाइक सवारों को उड़ाया, फिर 3 किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई; कैमरे में कैद हुआ डरावना Video

बेकाबू कार ने पहले 2 बाइक सवारों को उड़ाया, फिर 3 किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई; कैमरे में कैद हुआ डरावना Video

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 18, 2023 11:25 am IST,  Updated : Aug 18, 2023 11:25 am IST

इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में नागपुर में हिट एंड रन की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

car accident- India TV Hindi
बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार सवार Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान करने वाली तस्वीरें आईं हैं। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारों को उड़ा दिया और फिर बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई। घटना नागपुर के राजीव नगर इलाके की है जहां दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी कार चालक ने इन बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नागपुर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में नागपुर में हिट एंड रन की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना का वीडियो आया सामने-

बीच बाजार कार के बोनट पर महिला को घसीटता रहा ड्राइवर

ऐसी ही एक भयानक तस्वीर कल राजस्थान के हनुमानगढ़ से सामने आई थी जहां एक कार ड्राइवर, कार के बोनट पर एक महिला को आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे कार गलत साइड मुड़ रही थी तभी एक महिला उस कार के सामने आकर खड़ी हो गई। लेकिन कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं बल्कि महिला पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश में वो अपनी कार दौड़ाने लगा।

महिला कार के बोनट पर लटक गई और काफी दूर तक घसीटती हुई गई। इस दौरान महिला चिल्लाती रही।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।