1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक हादसा: पीएम मोदी ने 6 श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, सीएम फडणवीस ने ₹5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया

नासिक हादसा: पीएम मोदी ने 6 श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, सीएम फडणवीस ने ₹5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 08, 2025 10:32 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 10:32 am IST

नासिक में सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

maharashtra accident- India TV Hindi
नासिक हादसा Image Source : REPORTER INPUT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जाहिर किया है। रविवार को एक वाहन दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पीएम ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के नासिक में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है । मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।"यह दुर्घटना नासिक जिले के सप्तश्रृंगी गढ़ में श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन गिरने से हुई। 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत तैनात कर दिए गए हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस घटना को "अत्यंत दुखद" बताया और श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। फडणवीस ने कहा, "नासिक जिले के सप्तश्रृंगी गढ़ में एक वाहन के गिरने से हुई दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की जान जाने की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और पूरी मशीनरी वहाँ तैयार रखी गई है। राज्य सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।" 

कैसे हुआ हादसा?

कार सवार लोग सप्तशृंगी देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। नासिक के वनी में एक इनोवा कार खाई में गिर गई, जिससे कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा गणपति प्वाइंट के पास हुआ। घाट एरिया में कार से ड्राइवर का नियंत्रण छूटा और कार सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

(इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: वन विभाग की जमीन पर 'गांजे की खेती' देख पुलिस के उड़े होश, 1 करोड़ 6 लाख की फसल में लगा दी आग

महाराष्ट्र के इस गांव में है महज एक घर, आबादी के रूप में रहते हैं केवल 7 लोग, 60 साल की महिला हैं सभी की मुखिया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।