1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nupur Sharma का समर्थन करने पर एक और शख्स पर बर्बर हमला! 4 आरोपी गिरफ्तार

Nupur Sharma का समर्थन करने पर एक और शख्स पर बर्बर हमला! 4 आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Atul Singh Edited By: Vineet Kumar
 Published : Aug 06, 2022 09:47 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 09:47 pm IST

Nupur Sharma: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कर्जत तहेसील में रहने वाले प्रतीक पवार ने नुपूर शर्मा का समर्थन करने वाला स्टैटस लगा रखा था।

Nupur Sharma, Nupur Sharma Prateek Pawar, Prateek Pawar- India TV Hindi
Prateek Pawar. Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रतीक पवार ने नूपुर शर्मा के समर्थन का स्टैटस लगा रखा था।
  • पवार को अकेले पाकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
  • पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nupur Sharma: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर हमले का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में रहने वाले प्रतीक पवार नाम के एक शख्स के ऊपर भी कथित तौर पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से हमला हुआ है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्रतीक के सिर और पेट में गंभीर चोटें

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कर्जत तहेसील में रहने वाले प्रतीक पवार ने नुपूर शर्मा का समर्थन करने वाला स्टैटस लगा रखा था। प्रतीक ने साथ ही उमेश कोल्हे और कन्हैयालाल का भी समर्थन किया था। बताया जा रहा है कि इसके चलते उन्हें कई दिनों से धमकियां भी दी जा रही थीं। दो दिन पहले गुरुवार की रात 9 बजे प्रतीक पवार अपने घर जा रहा था कि तभी अचानक हथियारों से लैस कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में प्रतीक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में हो रहा प्रतीक का इलाज
बुरी तरह से चोटिल प्रतीक को आनन-फानन में अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, और वह फिलहाल वहीं इलाज के लिए भर्ती है। प्रवीण पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना के सिलसिले में शाहरुख पठान, सोहेल पठान, निहाल पठान, इलियास शेख, अबरार पठान, अरशद पठान, आकिब सय्यद और 7 अज्ञात लोगों पर आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है।

‘मेरा भाई हिंदुत्व का समर्थक था’
पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों के गिरफ्तार भी किया जा चुका है, और अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रतीक के भाई प्रज्योत ने बताया कि उनका भाई हिंदुत्व का समर्थन करता था और इसी के चलते उसने नूपुर शर्मा के समर्थन का स्टैटस लगाया हुआ था। प्रज्योत ने बताया कि इसके चलते उसे धमकियां भी दी गई थीं। उन्होंने कहा कि उनके भाई को अकेला पाकर उसपर हथियार से वार किया गया। प्रज्योत ने इस केस की जांच NIA से कराने की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।