1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP जरूरी, 6 दिसंबर से इन 13 ट्रेनों में लागू होगा नया नियम

अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP जरूरी, 6 दिसंबर से इन 13 ट्रेनों में लागू होगा नया नियम

 Published : Dec 04, 2025 08:19 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:33 am IST

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब ट्रेन में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करते समय ओटीपी अनिवार्य होगा। इसका मकसद तत्काल टिकटों का दुरुपयोग रोककर यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा उपलब्ध कराना है।

indian railway- India TV Hindi
मध्य रेलवे की ट्रेनों में तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी बताना अनिवार्य। Image Source : PTI

मध्य रेलवे ने तत्‍काल टिकट बुकिंग पर बड़ा फैसला लिया है। अब बुकिंग के दौरान यात्री के पास ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसके बाद टिकट बुकिंग होगी। बता दें कि मध्य रेलवे की चुनिंदा ट्रेन में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक कराते समय ओटीपी-आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इस आरक्षण सुविधा का लाभ केवल वास्तविक यात्रियों को मिले।  

कब से लागू होगा नया नियम?

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नया सिस्टम कंप्यूटरीकृत पैसेंजर रिजर्वेंशन सिस्टम (PRS) काउंटर, अधिकृत एजेंट और IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जाने वाले तत्काल टिकट पर लागू होगी। यह सुविधा 6 दिसंबर से 13 ट्रेन में लागू की जाएगी, जिनमें दुरंतो और वंदे भारत सेवाएं भी शामिल हैं। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के लिए यह एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर से प्रभावी होगी। इसके अलावा पुणे-हैदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में यह सिस्टम पहले ही 1 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। 

ऐसे होगा सत्यापन-

  • रेलवे के आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए अब OTP बताना होगा।
  • इस सिस्टम के तहत जब यात्री रिजर्वेशन फॉर्म भरकर या मोबाइल एप के जरिए तत्काल टिकट बुक करेंगे तो उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। 
  • तत्काल टिकट के आवेदन फॉर्म में जो मोबाइल नंबर रहेगा, उसी नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे बताते ही तत्काल टिकट बुक हो जाएगा।
  • इसमें यात्रियों का टिकट तभी सुनिश्चित हो पाता है जब ओटीपी का सफल सत्यापन हो जाता है।

बता दें कि आने वाले दिनों में यह OTP आधारित तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम सभी और ट्रेनों पर भी लागू किया जा सकता है। इससे रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता आएगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

भारत के इस राज्य में बन रहा है ऐसा रेलवे स्टेशन जहां से एक साथ मिलेगी बस-ट्रेन और मेट्रो; जान लीजिए नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।