Friday, December 05, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रेलवे के अजीबोगरीब नियम जानकर हैरान हुए लोग, महिला ने अनजाने में किया ऐसा और हो गया केस

रेलवे के अजीबोगरीब नियम जानकर हैरान हुए लोग, महिला ने अनजाने में किया ऐसा और हो गया केस

क्या आप कभी एस्केलेटर पर उल्टी दिशा में चढ़े हैं? लंदन में इसके लिए एक महिला पर मुकदमा चलाया जा रहा है। महिला का नाम मिशेला कोपलैंड है।

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
Published : Dec 02, 2025 06:57 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 06:59 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो

लंदन: क्या आप कभी एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) पर उल्टी दिशा में चढ़े हैं? अगर उल्दी दिशा में चढ़े भी हो तो शायद ही आपको रोका-टोका गया होगा? लेकिन ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इसके लिए एक महिला पर मुकदमा चलाया जा रहा है। महिला का नाम मिशेला कोपलैंड है। इस महिला ने नॉर्थ ग्रीनविच अंडरग्राउंड स्टेशन पर उल्टा एस्केलेटर का इस्तेमाल कर लिया था, जिसके आरोप में उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

यह अजीबोगरीब मामला तब सामने आया, जब मिशेला कोपलैंड को शुक्रवार को ब्रॉमली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना पड़ा। कोपलैंड पर आरोप है कि उन्होंने एस्केलेटर का इस्तेमाल उस दिशा के विपरीत किया, जो यात्रा के लिए निर्धारित थी। रेलवे के एक विचित्र उपनियम के तहत यह एक कानूनी अपराध है। दोषी पाए जाने पर £1,000 (लगभग 1 लाख रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है।

अदालत के सामने महिला ने दी दलील

कोपलैंड ने अदालत में दोषी नहीं होने की दलील दी और उनका कहना है कि उन्हें इस अजीब नियम की कोई जानकारी नहीं थी। यह मामला तब और भी अजीब हो गया, जब कोपलैंड को स्टेशन के बाहर बैसाखी के सहारे देखा गया। यह घटना गुरुवार को दक्षिण-पूर्व लंदन स्थित नॉर्थ ग्रीनविच अंडरग्राउंड स्टेशन पर हुई। 

शिकायत के अनुसार, कोपलैंड ने यात्रा के लिए निर्धारित दिशा में एस्केलेटर पर खड़े होने या चलने के अलावा किसी अन्य तरीके से उसका इस्तेमाल किया या करने का प्रयास किया। शहर के लोग अब इस नियम के बारे में जानकर स्तब्ध हैं, जो कोपलैंड के मामले के सामने आने के बाद ही सामने आया।

लंदन में रेलवे के अजीबोगरीब नियम

यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन लंदन में एस्केलेटर पर गलत दिशा में चलना और भी कई अन्य नियम हैं। रेलवे के नियमों के अनुसार, यात्रियों को एस्केलेटर का इस्तेमाल केवल उसी दिशा में करना चाहिए जिस दिशा में वह जाना है। यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोपलैंड ने एस्केलेटर किस दिशा से लिया। उनका मुकदमा अगले साल अप्रैल में शुरू होगा और तीन घंटे तक चलने की उम्मीद है। 

इस विशेष कानून का उल्लेख "उपकरण और सुरक्षा" शीर्षक के अंतर्गत किया गया है और इसमें कहा गया है, "कोई भी व्यक्ति एस्केलेटर का इस्तेमाल यात्रा के लिए निर्धारित दिशा में खड़े होने या उस पर चलने के अलावा किसी और दिशा में नहीं करेगा।"

एक और कानून यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने के लिए निकास द्वार का इस्तेमाल करने से रोकता है और इसके विपरीत भी। आपको किसी भी स्वचालित दरवाजे को बंद होने से जबरदस्ती रोकने की भी मनाही है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा केवल आपातकालीन स्थिति में ही किया जा सकता है। ये अजीबोगरीब कानून यात्रियों की सुरक्षा और हर गतिविधि पर नज़र रखने के लिए बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

केरल SIR की तारीख बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, "राजनीतिक दल कल तक करें आवेदन, चुनाव आयोग दो दिन में ले फैसला"

अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय 'मंदिर संग्रहालय', UP सरकार और टाटा संस के बीच MOU

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement