1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे: NDA से कुछ ही दूरी पर एक हाउसिंग सोसायटी में मिले पाकिस्तानी रुपये, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुणे: NDA से कुछ ही दूरी पर एक हाउसिंग सोसायटी में मिले पाकिस्तानी रुपये, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 11, 2025 09:33 am IST,  Updated : Feb 11, 2025 09:41 am IST

पुणे की हाउसिंग सोसायटी में पाकिस्तान नोट मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्द कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोसायटी के सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

पुणे की हाउसिंग सोसाइटी में पाकिस्तानी नोट- India TV Hindi
पुणे की हाउसिंग सोसाइटी में पाकिस्तानी नोट Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिचवाड़ इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी में पाकिस्तानी रुपये मिलने से सनसनी फैल गई। इस हाउसिंग सोसायटी में 20 रुपये का एक पाकिस्तानी नोट मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लिफ्ट के बाहर मिला पाकिस्तानी नोट

यह हाउसिंग सोसाइटी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से 18 किलोमीटर दूर भुकुम इलाके में स्थित है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार को भुकुम में हाउसिंग सोसायटी में सर्विस लिफ्ट के बाहर पाकिस्तानी नोट मिला है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के सहायक आयुक्त विशाल हिरे ने कहा, ' पाकिस्तान रुपये मिलने के बाद सोसायटी के पदाधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।' 

सोसायटी में हो रही तरह-तरह की बातें

हाउसिंग सोसायटी से पाकिस्तानी रुपये मिलने के बाद तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सोसायटी के लोगों का कहना है कि कोई सोसायटी का ही शख्स है जो पकिस्तान से रुपये लाया है। साथ ही इस मामले ें किसी बड़े तस्कर क शामिल होने की बात कही जा रही है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।