1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रीलबाज ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, फिर रेप कर लड़की को दी जान से मारने की धमकी

रीलबाज ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, फिर रेप कर लड़की को दी जान से मारने की धमकी

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 03, 2025 11:37 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 11:37 am IST

रीलस्टार सुरेंद्र पाटिल के खिलाफ नासिक की 19 वर्षीय लड़की ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला कराया दर्ज साथ ही पीड़ित लड़की ने शिकायत की है कि सुरेंद्र पाटील की हरकतों से उसे बहुत शर्मिंदा होना पड़ा है।

Maharashtra- India TV Hindi
आरोपी रीलबाज सुरेंद्र पाटिल Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक रीलबाज ने एक लकड़ी को अपने झांसे में लिया और उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में रीलबाज सुरेंद्र पाटिल और उनके ड्राइवर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दावडी इलाके में हुई घटना

मामला नासिक के डोंबिवली का है, यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में डोंबिवली के पास ठाकुर्ली के रीलबाज सुरेंद्र पाटिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि घटना 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच डोंबिवली पूर्व के दावडी इलाके में हुई।

नौकरी दिलाने का दिया झांसा

आगे बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए युवती से सुरेंद्र पाटिल की दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ। फिर आरोपी ने लड़की को झांसे में लिया कि वह उसकी एयरपोर्ट पर नौकरी लगवा देगा, इसी सिलसिले में उसे डोंबिवली बुलाया और फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने आगे शिकायत में कहा कि मैंने उसे जब ऐसा करने का विरोध किया तो बंदूक दिखाकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और सहायक पुलिस निरीक्षक स्वाति जगताप मामले की जांच कर रही हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि संबंधित को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

आरोपी पर अन्य कई मामले भी

मामले को लेकर एसीपी सुहास हेमाडे ने जानकारी देते हुए कहा कि मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में सीनियर अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाना, लाइसेंसी बन्दूक का दुरुपयोग करना, अपनी रील में बड़ी मात्रा में पैसा दिखाना आदि मामलों में सुरेंद्र पाटिल पर पहले से ही कोलसेवाड़ी, महात्मा फुले, मानपाडा पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किए गए हैं।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

नागपुर में मोहन भागवत का बयान, कहा- 'हनुमान हमारे पौराणिक आदर्श, शिवाजी आधुनिक आदर्श'

धनंजय मुंडे 'हेल्थ' का हवाला देकर अजित पवार के बीड कार्यक्रम में नहीं गए, मुंबई के फैशन शो में आए नजर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।