1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजी बप्पा की मूर्ति, इतने करोड़ का हुआ बीमा; देखें मुंबई के 'सबसे अमीर' गणपति

66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजी बप्पा की मूर्ति, इतने करोड़ का हुआ बीमा; देखें मुंबई के 'सबसे अमीर' गणपति

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 18, 2023 02:51 pm IST,  Updated : Sep 18, 2023 02:53 pm IST

जीएसबी गणेश मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में स्थित है और आम लोग और मशहूर हस्तियां यहां आती हैं। इस मंडल ने राम मंदिर द्वार निर्माण में भी 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी मंदिर द्वार के लिए दान किया है।

ganpati- India TV Hindi
सोने चांदी से सजे गणपति Image Source : INDIA TV

गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे महाराष्ट्र में तैयारियां जोरों पर है। मुंबई के लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है लेकिन उनके अलावा भी एक गणपति ऐसे ही जिनकी पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। बता दें कि मुंबई में सारस्वत ब्राह्मण (Guad Saraswar Brahmin) मंडल ने मुंबई के सबसे अमीर गणपति की स्थापना की है। 15 फिट की गणपति की मूर्ति को 66 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषणों और 295 किलोग्राम वजन के चांदी के आभूषणों से सजाया गया है।

हर दिन 50 हजार भक्त खाएंगे खाना

जीएसबी सेवा मंडल के महा गणपति का 360.40 करोड़ रुपये का बीमा भी किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए हाई-डेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। जीएसबी गणेश मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में स्थित है और आम लोग और मशहूर हस्तियां यहां आती हैं। जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। यहां हर दिन 50 हजार भक्त खाना खाएंगे और 2 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आएगी।

राम मंदिर द्वार निर्माण में भी किया है दान
जीएसबी सेवा मंडल के चेयरमैन विजय कामत ने इंडिया टीवी को बताया, ''हमारे गणेश मंडल का 360.40 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है। 360 करोड़ रुपये में से, 38.47 करोड़ रुपये एक सर्व-जोखिम बीमा पॉलिसी है जो सोने और चांदी के लेखों और आभूषणों के लिए विभिन्न प्रकार के जोखिमों को कवर करती है। 02 करोड़ रुपये मानक आग और भूकंप जोखिम सहित विशेष जोखिम नीति है। 30 करोड़ रुपये एक सार्वजनिक देयता कवर है जो पंडाल और भक्तों को सुरक्षित करता है। 289.50 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा हिस्सा स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर है।''

बता दें कि इस मंडल ने राम मंदिर द्वार निर्माण में 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी मंदिर द्वार के लिए दान किया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।