1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अब सचिन वाजे की चिट्ठी आई सामने! अनिल देशमुख पर 2 करोड़ मांगने का लगाया आरोप

अब सचिन वाजे की चिट्ठी आई सामने! अनिल देशमुख पर 2 करोड़ मांगने का लगाया आरोप

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Apr 07, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 05:45 pm IST

मुंबई में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद अब एक और चिट्ठी सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में बंद मुंबई पुलिस के सस्पेंड हो चुके अस्टिंट सब इंस्पेक्टर सचिन वाजे के वकील ने बुधवार को मीडिया में सचिन वाजे की कथित चिट्ठी जारी की है।

sachin waze's explosive letter अब सचिन वाजे की चिट्ठी आई सामने, अनिल देशमुख पर 2 करोड़ मांगने का लगा- India TV Hindi
मुंबई में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद अब एक और चिट्ठी सामने आई है। Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद अब एक और चिट्ठी सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में बंद मुंबई पुलिस के सस्पेंड हो चुके अस्टिंट सब इंस्पेक्टर सचिन वाजे के वकील ने बुधवार को मीडिया में सचिन वाजे की कथित चिट्ठी जारी की है जिसमें सचिन वाले ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार के कई नेताओं पर आरोप लगाए हैं। कथित चिट्ठी में सचिन वाजे ने आरोप लगाया है कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें नौकरी पर वापस रखने के बदले 2 करोड़ रुपए मांगे थे।

इस चिट्ठी में वाज़े ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, वाजे की कथित चिट्ठी में सचिन वाजे ने कहा है कि शरद पवार मुझे वापस नौकरी पर नहीं रखना चाहते थे, लेकिन अनिल देशमुख ने मुझसे कहा कि मैं शरद पवार को मना लूंगा लेकिन मुझे दो करोड़ रुपये देने होंगे। चिट्ठी में वाजे आगे लिखते हैं, "मैंने कहा मैं अभी पैसे नहीं दे सकता है, इस पर अनिल देशमुख ने कहा कोई बात नहीं"

कथित चिट्ठी में वाजे लिखते हैं कि गृहमंत्री ने उन्हें 1650 बार से उगाही के लिए कहा था लेकिन उन्होंने असमर्थता जता दी थी। इसके बाद कथित चिट्ठी में वाजे ने कहा कि गृहमंत्री के पीए ने उन्हें गृहमंत्री के ऑफर पर विचार करने के लिए कहा। 

वाजे की चिट्ठी में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब पर भी आरोप लगाए गए हैं। चिट्ठी में वाजे ने लिखा है कि अनिल परब ने उसे 50 करोड़ लेकर SBUT की जांच बंद करने को कहा। वाजे की चिट्ठी में एक और आरोप लगाया गया है। वाजे ने चिट्ठी में लिखा है कि अनिल परब ने उसे बीएमसी के 50 ठेकेदारों से 100 करोड़ रुपए वसूलने को कहा था।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।