1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "कायदा कानून गया चूल्हे में, हम कुछ नहीं मानते..." संजय राउत ने क्यों कही ये बातें

"कायदा कानून गया चूल्हे में, हम कुछ नहीं मानते..." संजय राउत ने क्यों कही ये बातें

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jun 18, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 04:54 pm IST

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने आज मुंबई में एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के सीने में कितनी हवा है, ये मुझे पता है। राउत ने ये भी कहा कि हम कोई कायदा कानून नहीं मानते, कायदा कानून गया चूल्हे में।

sanjay raut- India TV Hindi
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: आज मुंबई में संजय राउत ने एक बाद एक तीखे बयान छोड़े। उन्होंने कहा कि दिल्ली से कई नेता मुंबई आते हैं और मुंबई को अलग करने की बात करते हैं। हम कहते हैं अरे तेरे बाप की है क्या मुंबई, हिम्मत है तो महापालिका चुनाव की घोषणा करो और फिर देखो। संजय राउत ने कहा कि हम कोई कायदा कानून नहीं मानते, कायदा कानून गया चूल्हे में। बालासाहब ठाकरे की तैयार की हुई पीढ़ी ऐसी ही थी।

"सुप्रीम कोर्ट ने इस सरकार को डिसमिस किया"

राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का एक वाक्य में अगर अर्थ निकाला जाए तो वह ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सरकार को डिसमिस किया है। लेकिन वो अधिकार उन्हें नहीं है इसीलिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पास उसे सौंपा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट किसी खूनी या बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाता है, लेकिन उसके लिए वो मुजरिम को जल्लाद के पास भेजता है। विधानसभा अध्यक्ष को 90 दिन में फैसला लेना है। गौर करने बात ये है कि राउत ने इशारों में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का नाम ना लेते हुए उन्हें जल्लाद कहा और एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को गुनहगार कहा। 

"शिंदे के सीने में कितनी हवा है, हम जानते हैं"
संजय राउत ने कहा कि अमित शाह से हमारा व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। कुछ दिनों पहले बिपरजॉय नाम का तूफान आया था, मोदी को लगा कि ये कोई उद्योग आ रहा है, उसे अपने गुजरात में घुमा लिया और नुकसान कर लिया। शिवसेना उद्धव गुट के नेता राउत ने आगे कहा, "अरे कौन एकनाथ शिंदे, हमने तुम्हारा पूरा जीवन देखा है, तुम्हारे सीने में कितनी हवा है, हम जानते हैं।" उन्होंने कहा कि हमारे बगल का देश है पाकिस्तान, उसे तीन A चलाते हैं- अल्लाह, अमेरिका और आर्मी और हमारे देश को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स चलाते हैं।

"जब तक उद्धव कहेंगे तब तक MVA  में रहेंगे"
राउत ने कहा कि मोदी, अमित शाह और फडणनवीस ये सब झूठ है। हम एक युद्ध में उतरे हैं। 2024 में सिर्फ राज्य ही नहीं इस देश पर भी हमें काबिज करना है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल भावी मुख्यमंत्रियों की नई फसल आयी हुई है। जब तक उद्धव ठाकरे कहेंगे तब तक महाविकास आघाडी में रहेंगे, आखिरकार ये राजनीति है।

(रिपोर्ट- समीर भिषे)

ये भी पढ़ें-

फादर्स डे पर आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर साधा निशाना, दूसरों के 'पिता चुराने' का लगाया आरोप

Adipurush के स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर का बड़ा ऐलान, बदले जाएंगे डायलॉग
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।