1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. MVA में सीट बंटवारा विवाद: उद्धव गुट 100 से कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं, कांग्रेस को आपत्ति

MVA में सीट बंटवारा विवाद: उद्धव गुट 100 से कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं, कांग्रेस को आपत्ति

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 23, 2024 04:32 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 04:46 pm IST

महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का मामला हल नहीं हो पाया है। उद्धव ठाकरे गुट 100 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं है, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने के लिए राजी नहीं है।

महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर विवाद जारी- India TV Hindi
महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर विवाद जारी Image Source : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, लेकिन अभी तक राज्य की मुख्य विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का मामला हल नहीं हो पाया है। करीब 10 सीटों पर अभी भी विवाद जारी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी 100 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं है, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने के लिए राजी नहीं है।

आज सीट बंटवारा फाइनल करने पर अड़ी एनसीपी-एसपी 

सीट बंटवारा फाइनल नहीं होने की वजह से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तय नहीं हो पा रहा है। सीट बंटवारा विवाद सार्वजनिक ना हो, इसलिए बुधवार दोपहर से एमवीए के कुछ नेताओं की मुंबई में गुप्त बैठक हो रही है। आज ही सीट बंटवारा फाइनल करने पर एनसीपी-एसपी अड़ी हुई है। जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात कर मौजूदा डेडलॉक की पूरी जानकारी दी।

सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया: राउत

इससे पहले शिवसेना-यूबीटी राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि एमवीए के बीच सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। राउत ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है विपक्षी गठबंधन एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार देर रात मुंबई में मुलाकात की और यह संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। खासतौर से शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच बातचीत में बाधा आने के बाद राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और फिर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बाद में थोराट और एमवीए के अन्य नेताओं ने फिर से बैठक की, जो यहां एक होटल में कई घंटों तक चली। तीनों दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे पर गहन चर्चा की जो मंगलवार देर रात तक जारी रही। 

ये भी पढ़ें- 

कौन हैं महुआ माजी? JMM ने बनाया प्रत्याशी, एक बार फिर रांची से लड़ेंगी चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार, नवाब मलिक का कटा टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।