1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सतारा: महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रेप का था आरोपी

सतारा: महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, रेप का था आरोपी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 26, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 12:39 pm IST

सतारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें महिला ने दोनों पर आरोप लगाए थे।

सतारा सुसाइड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार।- India TV Hindi
सतारा सुसाइड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/FREEPIK

मुंबई: महाराष्ट्र के सातारा जिले में एक सरकारी महिला चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ से जुड़े मामले में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दूसरे आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने को भी पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही गोपाल बदाने लगातार फरार चल था। अधिकारी के मुताबिक, गोपाल बदाने ने फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले दिन में पुलिस ने 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या के सिलसिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था। 

फंदे से लटकता मिला था शव

बता दें कि मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले की रहने वाली और सातारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर गुरुवार रात फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाते हुए लिखा था कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया, जबकि प्रशांत बांकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

हथेली पर लिखा था सुसाइड नोट

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रशांत बांकर उस मकान के मालिक का बेटा है, जहां महिला डॉक्टर रहती थी। वहीं जांच ​​के दौरान मामले में नाम सामने आने के बाद गोपाल बदाने को सेवा से निलंबित कर दिया गया था। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में शख्स ने कार के अंदर किया सुसाइड, खुद की कनपटी पर मारी गोली; हुई मौत

बिहार चुनाव के बीच बड़ी खबर! BJP सांसद से बदमाशों ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।