1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बारामती सीट पर ननद VS भाभी! सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार का मंदिर में हुआ आमना-सामना, फिर क्या हुआ?

बारामती सीट पर ननद VS भाभी! सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार का मंदिर में हुआ आमना-सामना, फिर क्या हुआ?

 Published : Mar 09, 2024 06:38 am IST,  Updated : Mar 09, 2024 06:38 am IST

ऐसी अटकलें हैं कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र में सुले के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। सुले राकांपा संस्थापक शरद पवार की बेटी और अजित की चचेरी बहन हैं।

सुनेत्रा पवार और...- India TV Hindi
सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले Image Source : FILE PHOTO

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र-पवार) की नेता एवं बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शुक्रवार को बारामती तहसील के एक मंदिर में मिले और एक-दूसरे को गले लगाया। ऐसी अटकलें हैं कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र में सुले के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। सुले राकांपा संस्थापक शरद पवार की बेटी और अजित की चचेरी बहन हैं।

सुले और सुनेत्रा का जलोची गांव के कमलेश्वर मंदिर में एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ। सुनेत्रा पवार ने एक बयान में कहा, ‘‘मंदिर में प्रार्थना करने के बाद मेरी मुलाकात सुप्रिया ‘ताई’ (मराठी में बड़ी बहन) से हुई। हम दोनों ने महाशिवरात्रि और महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।’’

'पत्नी संसद के भीतर जाएगी और पति को...'

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पर अब तक का सबसे बड़ा निशाना साधा था। पुणे में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा था कि मैं वोट मांग रही हूं, मैं अपने पति सदानंद सुले को वोट मांगने के लिए घूमा नहीं रही हूं। पत्नी संसद के भीतर जाएगी और पति को कैंटीन में पर्स लेकर बैठना होगा। संसद में नोटपैड चलता है मैडम.. पर्स नहीं।

supriya sule
Image Source : FILE PHOTOसुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले

'पति का यहां क्या काम है?'

सुप्रिया सुले ने आगे कहा था कि मैंने अपने पति को बोला है। मेरे पति का यहां क्या काम है? हमारी शादी मतलब आती क्या खंडाला? खंडाला के नीचे पति और ऊपर मैं, क्यों मेरा पति यहां हो? मेरा पति यहां आकर भाषण करें क्या यह आपको मंजूर है? संसद में मेरा पति जाने वाला है या फिर मैं? पति कैंटीन में बैठे, वैसे मेरा पति आता नहीं है लेकिन जिस पति (अजित पवार) को उत्साह है वह पत्नी के अंदर जाने के बाद कैंटीन में पर्स लेकर बैठे। मैं मजाक नहीं कर रही हूं, I'm serious.

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।