1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में क्लब पर छापेमारी में पकड़े गए सुरेश रैना, सुजैन खान समेत 34 लोग

मुंबई में क्लब पर छापेमारी में पकड़े गए सुरेश रैना, सुजैन खान समेत 34 लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 10:15 pm IST

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को नोटिस थमाने के बाद छोड़ दिया गया जबकि पुरुषों को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत मिल गयी।

Suresh Raina, Sussanne Khan arrested in raid at Mumbai club for violating Covid norms- India TV Hindi
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को नोटिस थमाने के बाद छोड़ दिया गया। Image Source : INDIA TV

मुंबई: कोरोना को लेकर नई पाबंदियों और नाइट कर्फ्यू के बावूजद मुंबई हवाई अड्डे के पास एक पॉश क्लब में क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सहित कई लोग बाकायदा पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में क्रिकेटर सुरेश रैना और बॉलीवुड हस्ती सुजैन खान समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे के पास ड्रैगनफ्लाय एक्सपीरियंस क्लब में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 महिलाएं और क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को नोटिस थमाने के बाद छोड़ दिया गया जबकि पुरुषों को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत मिल गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने), धारा 269 (लापरवाही भरा कृत्य जिसके कारण संक्रमण के फैलने की आशंका हो) और 34 (कई लोगों द्वारा समान मंशा से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़े: HSRP in Delhi: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पार्टी (नहीं) चलेगी सुबह छह बजे तक। कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के कारण अंधेरी में तड़के तीन बजे एक नाइटक्लब पर छापा मारा गया। मामले में 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी। इनमें से 19 लोग दिल्ली-पंजाब के हैं। कुछ हस्तियां भी इनमें शामिल हैं।’’ 

ये भी पढ़े: पैसे से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ा, करने लगा 500 के नोटों की बारिश

तय समय सीमा से ज्यादा देर तक खुले रहने और कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन नहीं करने के कारण क्लब पर छापेमारी की गयी। रैना की ओर जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सुरेश रैना शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे और शूटिंग देर रात तक चली। एक दोस्त ने उन्हें दिल्ली रवाना होने के पहले भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें स्थानीय स्तर पर समय सीमा से संबंधित पाबंदी और नियमों की जानकारी नहीं थी।’’ 

ये भी पढ़ें: Coronavirus New Strain पर दुनिया भर में चिंता, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

बयान में कहा गया, ‘‘बताए जाने पर उन्होंने नियमों का पालन किया और अनजाने में हुई गलती के लिए अफसोस जताया। वह हमेशा नियमों का पालन करते रहे हैं और आगे भी करेंगे।’’ पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब के थे जबकि 9 लोग साउथ मुंबई के थे, बाकी 7 लोग होटल के स्टाफ के थे। सभी 19 लोगों ने सुबह 7 बजे मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट ले ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।