1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रमों में 195 गोविंदा घायल, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रमों में 195 गोविंदा घायल, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 08, 2023 09:50 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 09:50 am IST

जन्माष्टमी पर होने वाला दही हांडी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसमें मिट्टी के बर्तन में दही, मक्खन आदि रखकर लटकाया जाता है और लोग उसे तोड़ने के लिए पिरामिड का निर्माण करते हैं।

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जन्माष्टमी के अवसर पर हुए दही हांडी अलग-अलग कार्यक्रमों में 195 गोविंदाओं के घायल होने की खबर सामने आई है। इससे पहले गुरुवार को बीएमसी ने जानकारी दी थी कि जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का जश्न मनाते समय अलग-अलग घटनाओं में 35 गोविंदा घायल हो गए थे। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कई अस्पताल में भर्ती

बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए। इनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 177 अन्य को छुट्टी दे दी गई। एएनआई के मुताबिक, चार गोविंदाओं को गंभीर चोटें आई जबकि 22 का इलाज चल रहा है।

कैसे मनाई जाती है दही हांडी?
दही हांडी जन्माष्टमी पर होने वाला प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है। दही हांडी को मिट्टी के बर्तन में दही, मक्खन और अन्य दूध उत्पादों से भरकर मनाया जाता है। लोगों का एक समूह मटके तक पहुंचने के लिए एक मानव पिरामिड बनाता है और उसे तोड़ता है। यह परंपरा भगवान कृष्ण की चंचलता और मासूमियत और मक्खन और दही के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, FIR में देरी की स्थिति में अदालतों को सतर्क रहना चाहिए

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: बीस्ट गाड़ी में सफर करेंगे जो बाइडन, सीक्रेट सर्विस के एजेंट करेंगे सुरक्षा, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले का रूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।