पुणे के सोलापुर से आत्महत्या के प्रयास की एक खबर सामने आई है। दरअसल एक महिला सोलापुर शहर के कंबर तालाब में गई। दिन का समय था तो वहां और भी कई लोग मौजूद थे जो वहां घूमने के लिए आए हुए थे। महिला तालाब के किनारे लगे ग्रिल के पास जाकर खड़ी हो गई। कुछ देर तक वह महिला वहीं खड़ी रही और फिर वह ग्रिल पर चढ़कर उसे पार किया। इसके बाद वह देखते ही देखते पानी में कुद गई। इससे पहले की महिला की जान चली जाती वहां मौजूद लोगों ने देख लिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने अपनी सुझबूझ के साथ उसकी जान बचा ली। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने घरेलू विवादों से परेशान होने के बाद यह भयानक कदम उठाया। महिला द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे कर्मचारियों ने उसकी जान बचाई।
Related Stories
कर्मचारियों ने बचाई महिला की जान
सामने आए CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि पीले रंग का सूट सलवार पहनी एक महिला तालाब के पास खड़ी है। उसने अपने चेहरे को भी ढका हुआ है। वह अचानक पानी में कूद जाती है। जब लोग यह देखते हैं तो वे हैरान हो जाते हैं। तभी वहां मौजूद बोट क्लब के तीन कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। पहले एक कर्मचारी ने महिला को बचाने के लिए ट्यूब दिया मगर महिला ने उसे नहीं पकड़ा। इसके बाद दो कर्मचारी बोट में पानी में जाते हैं और उसे बाहर निकालते हैं। फिर उनका तीसरा साथी डंडे के सहारे बोट को किनारे लाने में मदद करता है।
(प्रवीण सपकाल की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
EVM पर माला डाल बुरे फंसे नासिक लोकसभा उम्मीदवार शांतिगिरि महाराज; सामने आया VIDEO