1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहन के देवर से प्यार, शादी से लड़का कर रहा इनकार, लड़की ने कोर्ट परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास

बहन के देवर से प्यार, शादी से लड़का कर रहा इनकार, लड़की ने कोर्ट परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास

 Published : Nov 09, 2023 09:15 am IST,  Updated : Nov 09, 2023 09:15 am IST

लड़की ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र डाला था कि वह एक युवक से प्रेम करती है लेकिन वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह काफी गुस्से में आ गई थी।

लड़की को मौके पर मौजूद...- India TV Hindi
लड़की को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर न्यायालय परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक नाबालिग किशोरी ने जमकर हंगामा किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या की कोशिश की तभी उसे पास खड़े पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। उसका कहना है कि वह अपने बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। लेकिन, वह उससे शादी से इनकार कर रहा है।

पुलिसकर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के सामने हंगामा करते हुए किशोरी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने लगी। लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की के द्वारा न्यायालय में 156/3 में एक प्रार्थना पत्र डाला गया था कि वह एक युवक से प्रेम करती है लेकिन, वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता।

कोर्ट की तरफ से कार्रवाई नहीं होने पर नाराज हुई लड़की

इसके बाद लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह काफी गुस्से में आ गई इसीलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की। लड़का मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। यह लड़की थाना फेस टू क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने लड़की की बात सुनी और उसे हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।