1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों में काम शुरू, छह लाख कर्मचारी हुए एक्टिव: सुभाष देसाई

महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों में काम शुरू, छह लाख कर्मचारी हुए एक्टिव: सुभाष देसाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 06:22 pm IST,  Updated : May 11, 2020 06:24 pm IST

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छह लाख लोगों ने लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद काम काज शुरू कर दिया है।

Latest Maharashtra News: work restart in 25 thousand companies in Maharashtra महाराष्ट्र में 25 हजार- India TV Hindi
महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों में काम शुरू, छह लाख कर्मचारी हुए एक्टिव: सुभाष देसाई Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छह लाख लोगों ने लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद काम काज शुरू कर दिया है। उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि राज्य में 25 हजार कंपनियों में काम काज शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया, 'इन 25 हजार कंपनियों में काम करने वाले करीब छह लाख कर्मी काम शुरू कर चुके हैं। अकेले पश्चिम महाराष्ट्र में नौ हजार 147 उद्योग हैं, जिन्होंने काम शुरू करने के लिये अनुमति मांगी है। इनमें से 5,774 कंपनियों ने काम शुरू कर दिया है।'

उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में​ किसी भी उद्योग को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गयी है क्योंकि ये कोविड-19 मामले के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील है और ये रेड जोन में हैं।

मंत्री ने कहा कि ​हम काम शुरू कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित शहर है। पूरे राज्य के कुल कोरोना वायरस के मामलों में 60 फीसदी से ज्यादा मुंबई के मामले ही हैं।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।