1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कई घंटे की देरी के बाद मुंबई में लालबाग के राजा की पूजा शुरू, दुकानें बंद करने से नाराज था गणेश मंडल

कई घंटे की देरी के बाद मुंबई में लालबाग के राजा की पूजा शुरू, दुकानें बंद करने से नाराज था गणेश मंडल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 02:13 pm IST

मुंबई में लालबाग के राजा की पूजा शुरू हो गई है। कई घंटे की देरी के बाद लालबाग की पूजा शुरू हुई वो भी तब जब ज्वाइंट कमिश्नर ने दखल दिया।

कई घंटे की देरी के बाद...- India TV Hindi
कई घंटे की देरी के बाद मुंबई में लालबाग के राजा की पूजा शुरू, दुकानें बंद करने से नाराज था गणेश मंडल Image Source : PTI (FILE PHOTO)

मुंबई: आज से पूरे देश में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है लेकिन महाराष्ट्र में गणेश पूजा पर पहरा लगा है। कोविड प्रोटोकॉल और सरकार के धारा 144 लगाने को लेकर कई गणेश मंडल सरकार से नाराज हैं। लेकिन अब खबर ये है कि मुंबई में लालबाग के राजा की पूजा शुरू हो गई है। कई घंटे की देरी के बाद लालबाग की पूजा शुरू हुई वो भी तब जब ज्वाइंट कमिश्नर ने दखल दिया। विश्वास नागरे पाटिल लालबाग राजा मंडल पहुंचे और आयोजकों से बात की।

दरअसल गणेश मंडल दुकानें बंद करने से नाराज था। पुलिस ने कहा कि अब सब क्लियर है, दुकानें खोली जाएंगी लेकिन एक दुकानदार के साथ एक ग्राहक ही हो इस बात का खयाल रखा जाएगा। कोविड नियमों के पालन के लिए 3 टायर सिक्योरटी लगाई गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।