1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. असम में 24.32 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, अमित शाह बोले- अभियान जारी रहेगा

असम में 24.32 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, अमित शाह बोले- अभियान जारी रहेगा

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 10, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 11:54 pm IST

असम में एनसीबी ने ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। असम पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 24.32 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं, जिन्हें याबा के नाम से जाना जाता है।

ड्रग तस्करों पर एनसीबी की बड़ी कार्रवाई- India TV Hindi
ड्रग तस्करों पर एनसीबी की बड़ी कार्रवाई

हाल ही में, असम में हुई एक बड़ी कार्रवाई में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 24.32 करोड़ रुपये की 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं, जिन्हें याबा के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही दो वाहन भी जब्त किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मोदी सरकार पूरी ताकत से ड्रग माफियाओं को कुचल रही है। ड्रग-मुक्त भारत बनाने के हमारे विजन के अनुरूप, हमारी एजेंसियों ने ड्रग कार्टेलों पर लगाम लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए और असम में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 24.32 करोड़ रुपये की 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त कीं। ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान कठोर तरीके से जारी रहेगा।"

असम में एनसीबी का ऑपरेशन

एनसीबी द्वारा यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2025 को की गई, जब 3 महीने से अधिक समय तक चल रहे एक खुफिया ऑपरेशन के बाद असम में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। एनसीबी गुवाहाटी और असम पुलिस की संयुक्त टीम ने सिलचर में दो अभियानों में 24.32 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 30.4 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त कीं।

पहला अभियान गुवाहाटी के निकट एक कार को रोकने से शुरू हुआ, जिसमें 9.9 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों के 10 पैकेट छिपाकर रखे गए थे। इस वाहन में सवार व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और यह व्यक्ति मणिपुर के चुराचांदपुर का निवासी था। मामले की जांच जारी है और आगे की लिंकेज की पहचान की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई उसी रात की गई, जब एनसीबी, असम पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक महिंद्रा थार को रोका। इस वाहन में छिपाकर रखी गई 20.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति चुराचांदपुर के ही निवासी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भी जांच जारी है और आगे के लिंकेज की पहचान की जा रही है।

पहले की बड़ी जब्ती

इससे पहले, 13 मार्च 2025 को भी एनसीबी ने दो बड़े ऑपरेशनों में करीब 110 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की थीं। इनमें से 7.5 किलोग्राम सिलचर में जब्त किए गए थे और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जो मणिपुर के मोरेह का निवासी था। वहीं, 102.5 किलोग्राम की जब्ती इंफाल के पास लिलोंग में की गई थी, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तीन वाहन जब्त किए गए थे।

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई

एनसीबी इस क्षेत्र में सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। एनसीबी ने सिलीगुड़ी, ईटानगर, अगरतला और इंफाल में अपनी नई ज़ोनल इकाइयों और गुवाहाटी में क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित किए हैं, ताकि इन अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। मार्च 2025 में मिज़ोरम पुलिस की मदद से आइज़ोल, मिज़ोरम में एनसीबी का एक नया फील्ड ऑफिस खोला गया और इस क्षेत्र में भी सफलता हासिल हुई। 24 मार्च 2025 को इस फील्ड ऑफिस ने 10.814 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त कीं और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 2 म्यांमार के थे।

ये भी पढ़ें-

भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर, NIA ने किया गिरफ्तार

उद्धव ठाकरे 'फोकट बाबूराव' हैं, जबकि मैं 'फेवरेट ब्रदर' हूं: एकनाथ शिंदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट