1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. शख्स ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पहुंच गया पुलिस के पास

शख्स ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पहुंच गया पुलिस के पास

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 21, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 10:52 pm IST

असम में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी का कटा सिर लेकर आरोपी पुलिस चौकी गया और उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी की हत्या के बाद किया सरेंडर।- India TV Hindi
पत्नी की हत्या के बाद किया सरेंडर। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुवाहाटी: असम के चिरांग जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शख्स ने पत्नी की गर्दन काट दी और कटा सिर लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और खुद पुलिस को हत्या के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या के बाद किया सरेंडर

दरअसल, हत्या की ये वारदात शनिवार रात की है। असम के चिरांग जिले में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने किसी विवाद के बाद पत्नी की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद उसने पत्नी का सिर काट दिया और फिर कटा सिर लेकर खुद बल्लमगुड़ी पुलिस चौकी पहुंच गया। यहां आरोपी ने पत्नी की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी और खुद को सरेंडर कर दिया। 

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुसिल की टीम ने मौके पर जाकर पत्नी के शव को कब्जे में लिया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के कारणों के बारे में पुलिस से स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी है। इस बारे में सवाल किए जाने पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल हम इसपर कुछ भी नहीं कह सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक इस पर कुछ कहने के लिए इंतजार करना होगा। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। उसने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

पति के चचेरे भाई के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, गहने और रुपये भी ले गई

अश्विनी बिद्रे हत्याकांड में सजा का ऐलान, दोषी पूर्व पुलिस अधिकारी को उम्रकैद की सजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट