1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. मणिपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

 Published : Mar 14, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Mar 14, 2025 01:19 pm IST

मणिपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अलग-अलग अभियान में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस मामले को विस्तार से।

मणिपुर में पुलिस की कार्रवाई।- India TV Hindi
मणिपुर में पुलिस की कार्रवाई। Image Source : PTI

मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों में प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि इंफाल घाटी के विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। इन उग्रवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इस पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा की है।

पिस्तौल, एक मैगजीन, 33 कारतूस बरामद

मणिपुर पुलिस ने बताया है कि इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद सयांग कुराओ माखोंग में गुरुवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक सदस्य को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी की पहचान 46 साल की थोकचोम ओंगबी अनीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 33 कारतूस, पांच सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इन लोगों को भी किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने भारत-म्यांमा सीमा के पास से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-के) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान इंफाल ईस्ट जिले के खुरई चैरेनथोंग की निवासी 22 साल की मोइरंगथम रिकी सिंह के रूप में हुई है। उसे तेनुगोपाल जिले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा प्रतिबंधित पीआरईपीएके के एक सक्रिय सदस्य को काकचिंग जिले के सेकमाइजिन निंगोलखोंग से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान 33 साल के बिशोरजीत मेइती के रूप में हुई है।

मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर लकड़ियों के परिवहन करने वाले वाहनों से जबरन रुपये वसूलने का आरोप लगा है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, कुकी बहुल क्षेत्रों में बंद के कारण सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित

मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, कांगपोकपी जिले में झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत, 25 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट