शिव भक्तों को रेलवे का तोहफा! महाशिवरात्रि पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, देख लें पूरा टाइम टेबल
बिज़नेस | 13 Feb 2026, 12:56 PMमहाशिवरात्रि के खास मौके पर लाखों शिवभक्त देशभर के प्रमुख ज्योतिर्लिंग और शिवधामों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने उज्जैन, भोपाल, संत हिरदाराम नगर (सीहोर) और गुजरात के वेरावल के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।



































