1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑडी दे रही है अपने चुनिंदा मॉडल्‍स पर 8.85 लाख रुपए तक की छूट, अभी खरीदें और 2019 में भुगतान का भी है विकल्‍प

ऑडी दे रही है अपने चुनिंदा मॉडल्‍स पर 8.85 लाख रुपए तक की छूट, अभी खरीदें और 2019 में भुगतान का भी है विकल्‍प

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 01, 2017 08:05 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 08:06 pm IST

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने आज अपने कुछ चुनींदा मॉडल्‍स पर ग्राहकों को 8.85 लाख रुपए तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

ऑडी दे रही है अपने चुनिंदा मॉडल्‍स पर 8.85 लाख रुपए तक की छूट, अभी खरीदें और 2019 में भुगतान का भी है विकल्‍प- India TV Hindi
ऑडी दे रही है अपने चुनिंदा मॉडल्‍स पर 8.85 लाख रुपए तक की छूट, अभी खरीदें और 2019 में भुगतान का भी है विकल्‍प

नई दिल्‍ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने आज अपने कुछ चुनींदा मॉडल्‍स पर ग्राहकों को 8.85 लाख रुपए तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है। कंपनी के ऑडी रश नामक इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आकर्षक छूट के साथ ही उपभोक्‍ताओं को आसान ईएमआई का भी विकल्‍प दिया जा रहा है।

इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने चार मॉडल ऑडी ए3, ऑडी ए4, ऑडी ए6 और ऑडी क्यू3 पर आकर्षक डिस्‍काउंट और आसान ईएमआई की पेशकश की है। ऑडी इंडिया का कहना है कि इन चुनिंदा मॉडल्‍स पर तीन लाख रुपए से लेकर 8.85 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंदीदा गाड़ी 2017 में खरीदकर उसका भुगतान 2019 से करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। पूरे देश में सभी ऑडी डीलर के पास यह ऑफर और स्‍कीम उपलब्‍ध है। कंपनी ने इन चार मॉडल्‍स के डिस्‍काउंट के बाद नए रेट भी जारी किए हैं। डिस्‍काउंट के बाद ऑडी ए3 की कीमत 26.99 लाख रुपए है। ऑडी ए4 की नई कीमत 33.99 लाख रुपए, ऑडी ए6 की नई कीमत 44.99 लाख रुपए और ऑडी क्‍यू3 एसयूवी की कीमत 29.99 लाख रुपए है। ऑडी रश ऑफर केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर ही लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा