1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑडी अपनी कारों पर दे रही है 10 लाख रुपए का भारी डिस्‍काउंट, इन मॉडल पर मिलेगा फायदा

ऑडी अपनी कारों पर दे रही है 10 लाख रुपए का भारी डिस्‍काउंट, इन मॉडल पर मिलेगा फायदा

 Published : May 29, 2018 05:19 pm IST,  Updated : May 29, 2018 05:19 pm IST

अगर आप भी अपने लिए ऑडी खरीदने का सपना संजो रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। कंपनी अपने चुनिंंदा मॉडलों पर 10 लाख रुपए की भारी भरकम छूट दे रही है।

Audi- India TV Hindi
Audi

नई दिल्‍ली। अगर आप भी अपने लिए ऑडी खरीदने का सपना संजो रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। कंपनी अपने चुनिंदा मॉडलों पर 10 लाख रुपए की भारी भरकम छूट दे रही है। कंपनी ने जून महीने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है जिसके तहत कंपनी अपनी कुछ खास कारों पर 2.74 लाख रुपए से लेकर 9.7 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी यह डिस्काउंट ऑडी ए3, ए4 और ए6 सिडान और क्यू3 एसयूवी के कुछ खास वेरिएंट पर दे रही है। यहां न सिर्फ ग्राहकों को भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है वहीं एक खास फ्लैक्सिबल पेमेंट ऑप्शन ऑफर भी मिल रहा है। इसके तहत ग्राहक कार को 2018 में खरीदकर 2019 में इसकी कीमत चुकाना शुरू कर सकते हैं।

आइए ऑडी के ऑफर के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। ऑडी ने सबसे बड़ा डिस्काउंट करंट जनरेशन ऑडी A6 पर दिया है जो 9.7 लाख रुपए है। इससे कार की कीमत 56,69 लाख से घटकर 46.99 लाख रुपए हो गई है। इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत कंपनी अपनी लक्‍जरी कार A3 पर 5.1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। डिस्‍काउंट के बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपए हो गई है जो पहले 33.1 लाख रुपए थी।

Audi
Audi

ऑडी A4 पर 5.5 लाख रुपए डिस्काउंट दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 41.47 लाख से घटकर 35.99 लाख रुपए हो गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी एंट्री-लेवल ऑडी Q3 की कीमत 2.74 लाख रुपए घटा दी है। इस कटौती के बाद इसकी एक्सशोरूम कीमत 34.73 से घटकर 31.99 लाख रुपए हो गई है।

Audi
Audi

कंपनी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक कंपनी इस साल अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है। इसे देखकर कंपनी ने यह शानदार ऑफर पेश किया है। ऑडी बजट में आने वाले दाम पर ग्राहकों को सबसे बेहतर लग्ज़री कार मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। ऐसे में हम ग्राहकों को इतने ऑफर्स दे रहे हैं। यह ऑफर आपको मौका दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा