1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फिएट ने अपनी कारों की कीमत में की भारी कटौती, पुंटो और लीनिया हुईं 77000 रुपए तक सस्‍ती

फिएट ने अपनी कारों की कीमत में की भारी कटौती, पुंटो और लीनिया हुईं 77000 रुपए तक सस्‍ती

 Published : Jan 05, 2017 07:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 07:39 pm IST

इटली की कार निर्माता कंपनी फिएट ने भारत में अपनी सभी प्रमुख कारों की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कटौती के बाद लीनिया कार 77000 रुपए तक सस्‍ती हो गई हैं।

फिएट ने अपनी कारों की कीमत में की भारी कटौती, पुंटो और लीनिया हुईं 77000 रुपए तक सस्‍ती- India TV Hindi
फिएट ने अपनी कारों की कीमत में की भारी कटौती, पुंटो और लीनिया हुईं 77000 रुपए तक सस्‍ती

नई दिल्‍ली। अगर फिएट की कारें आपके दिल के करीब बसती हैं, तो आपके लिए बेहद अच्‍छी खबर है। इटली की कार निर्माता कंपनी फिएट ने भारत में अपनी सभी प्रमुख कारों की कीमत में भारी कटौती कर दी है। ताजा कटौती के बाद कंपनी की मशहूर कार लीनिया कार 77000 रुपए तक सस्‍ती हो गई हैं।

वहीं दूसरी ओर पुंटो की कीमत में भी 47000 रुपए से अधिक की कटौती कर दी गई है। दूसरी ओर फिएट की एवेंचुरा की कीमतों में भी 64 हजार रुपए से भी अधिक की कटौती कर दी गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में बढ़ते कॉम्‍पटीशन को देखते हुए कीमतों में बदलाव कर इन्‍हें सस्‍ता किया गया है। कंपनी नए मॉडल लाने के बाद भी अधिक कीमतों के कारण भारतीय बाजार में टिक नहीं पा रही है। जबकि इसी श्रेणी की इटियोस लीवा, मारुति स्विफ्ट, वॉक्‍सवैगन पोलो से लेकर दूसरी हैचबैक और सेडान कारें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

तस्‍वीरों में देखिए अर्बन क्रॉस

Fiat urban cross

fiat-2IndiaTV Paisa

fiat-urban-crossIndiaTV Paisa

fiat-5IndiaTV Paisa

fiat-1 (1)IndiaTV Paisa

fiat-4IndiaTV Paisa

fiat-3IndiaTV Paisa

सबसे ज्‍यादा लीनिया की घटी कीमतें

सबसे ज्‍यादा कीमतों में कटौती लीनिया के दाम में देखने को मिली हैं। इसका टॉप वैरिएंट 1.3 लीटर डीजल इमोशन अब 77121 रुपए सस्‍ता हो गया है। इसकी कीमत 999000 रुपए से घटकर 1076121 रुपए हो गई है। वहीं 1.4 लीटर पेट्रोल इमोशन की कीमतों में 56747 रुपए की कटौती की गई है।

fiat 1

fiat 2

fiat 3

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा