1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. तस्‍वीरों में दिखाई दी नई मारुति स्विफ्ट, ऑटो एक्‍सपो में हो सकती है लॉन्‍च

तस्‍वीरों में दिखाई दी नई मारुति स्विफ्ट, ऑटो एक्‍सपो में हो सकती है लॉन्‍च

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 30, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 01:54 pm IST

आप भी अगर नई स्विफ्ट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्‍छी खबर है।

swift- India TV Hindi
swift

नई दिल्‍ली। आप भी अगर नई स्विफ्ट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई स्विफ्ट देखने को मिली है। इससे पहले भी इंटरनेट पर स्विफ्ट के फेसलिफ्ट वर्जन की तस्‍वीरें देखने को मिली थीं। लेकिन इस बार जो तस्‍वीरें आई हैं वह इसके प्रोडक्‍शन मॉडल की हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अगले साल फरवरी में होने वाले ऑटो एक्‍सपो में इसकी लॉन्‍चिंग कर सकती है।

Related Stories

तस्‍वीरों में दिख रही स्विफ्ट को देखने हुए साफ लग रहा है कि कंपनी ने इस बार कार में काफी बड़े बदलाव किए हैं। सामने से बोल्‍ड लुक लिए स्विफ्ट अब काफी प्रीमियम और आकर्षक लुक में नज़र आएगी। कंपनी ने स्विफ्ट 2018 को अपने अत्‍याधुनिक हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि इसी प्लेटफार्म पर कंपनी अपनी लोकप्रिय कारें जैसे बलेनो, इग्निस और डिजायर भी तैयार कर चुकी है। ये तीनों कारों भारतीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

फ्रंट लुक में देखें तो ऑटो एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई है। कार का बोनट और हैटलाइड का डिजायन भी एकदम नया है। यह कुछ-कुछ नई डिजायर जैसी दिखाई देगी। साथ ही इसमें 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील और एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स दिए गए हैं। कार में सुरक्षा का भी ख्‍याल रखा गया है। इसमें डुअल एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को स्टैंडर्ड फीचर बना दिया गया है। यह अब बेस वेरिएंट से लेकर टॉप मॉडल में मिलेगा।

swift
swift

केबिन की बात करें तो नई स्विफ्ट का केबिन पहले से ज्यादा स्‍पेशियस है। साथ ही इसमें अत्‍याधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। केबिन में 7.0 इंच एसएलडीए इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। इससे पहले कंपनी यह सिस्‍टम डिजायर में दे चुकी है। यह इंफोटेंमेंट सिस्‍टम एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

swift
swift

भारत में इस कार की इंजन स्‍पेसिफिकेशंस क्‍या होंगी इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। हाल ही जापान में हुए टोक्यो मोटर शो में सुज़ुकी ने स्विफ्ट स्पोर्ट को पेश किया था, इस में 1.4 लीटर का बूस्टरजेट इंजन लगा है। इससे मिलता-जुलता इंजन भारत में उपलब्ध बलेनो आरएस में दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी यहां पर स्विफ्ट का स्पोर्टी वर्जन स्विफ्ट आरएस भी उतार सकती है। अभी इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा