नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा बाइक्स बेचने वाली कंपनी बन चुकी Hero Motocorp ने सितंबर में मासिक बिक्री का नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। सोमवार को Hero Motocorp की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने सितंबर के दौरान 7,69,138 बाइक्स बेची हैं और यह एक महीने में 7.5 लाख से ज्यादा बाइक्स बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली यह विश्व की पहली टू-व्हीलर कंपनी है।
Related Stories
Hero Motocorp के मुताबिक कंपनी ने अपने इतिहास में ऐसा 5वीं बार किया है कि उसकी मासिक बिक्री का आंकड़ा 7 लाख के पार गया है, इन 5 बार में यह आंकड़ा 3 बार पिछले 6 महीने में ही पार हुआ है।
Hero Motocorp के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही यानि अप्रैल से सितंबर 2018 के दौरान कंपनी 42 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है और आगे देश में त्यौहारी सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि वह आने वाले दिनों में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाएगी।