1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने भारत में प्रीमियम बाइक CB650R की पेशकश की

Honda ने भारत में प्रीमियम बाइक CB650R की पेशकश की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 09:26 pm IST

देश में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज का विअदस्तार करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू बाजार में सीबी650आर मॉडल मोटरसाइकिल पेश की।

Honda ने भारत में प्रीमियम बाइक CB650R की पेशकश की- India TV Hindi
Honda ने भारत में प्रीमियम बाइक CB650R की पेशकश की Image Source : HONDA

मुंबई: देश में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज का विअदस्तार करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू बाजार में सीबी650आर मॉडल मोटरसाइकिल पेश की। उसने अपने 649 सीसी की इंजन क्षमता वाले मोटरसाइकिल, सीबीआर650 आर के उन्नत संस्करण को भी बाजार में उतारा है। कंपनी ने कहा कि सीबीआर650आर और सीबी650 आर की गुरुग्राम में शोरूम पर कीमत क्रमशः 8.88 लाख रुपये और 8.67 लाख रुपए है। 

होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने कहा कि सीबीआर650आर के 2021 मॉडल में कई सुधार किए गए हैं। होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर इंडिया प्रा लि के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं सीईओ अत्शुशी ओगाता ने कहा, “होंडा भारतीय सवारों को रेसिंग, एडवेंचर और रोडस्टर्स की दुनिया से सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल उत्पाद पोर्टफोलियो में 2021 सीबीआर650 आर और सीबी650 आर जैसे दो बहुप्रतीक्षित मॉडल को जोड़ने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा