1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्‍पोर्ट्स बाइक Honda CBR 650R भारत में हुई लॉन्‍च, कीमत है इसकी 7.7 लाख रुपए

स्‍पोर्ट्स बाइक Honda CBR 650R भारत में हुई लॉन्‍च, कीमत है इसकी 7.7 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 23, 2019 07:08 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 07:08 pm IST

कंपनी की इस मोटरसाइकिल में चार सिलेंडर वाला 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है। यह कंपनी की इस श्रेणी में मौजूद सीबीआर 650एफ का स्थान लेगी।

CBR650R- India TV Hindi
HMSI launches sports bike CBR650R priced at Rs 7.7 lakh Image Source : CBR650R

नई दिल्ली होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी नई स्पोर्ट मोटरसाइकिल CBR 650R को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 7.7 लाख रुपए है। 

कंपनी की इस मोटरसाइकिल में चार सिलेंडर वाला 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है। यह कंपनी की इस श्रेणी में मौजूद सीबीआर 650एफ का स्थान लेगी। 

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा कि अभी एक हफ्ता पहले ही हमने भारतीय बाजार में नई बड़ी प्रीमियम मोटरसाइकिलों के कारोबार होंडा बिगविंग  को शुरू करने की घोषणा की। सीबीआर 650-आर इस श्रेणी के तहत बेची और सर्विस की जाएगी और उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा