1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जगुआर लैंड रोवर ने भारत में लॉन्‍च किए एक्सई और एक्‍सएफ के नए मॉडल, इनमें लगा है नया पेट्रोल इंजन

जगुआर लैंड रोवर ने भारत में लॉन्‍च किए एक्सई और एक्‍सएफ के नए मॉडल, इनमें लगा है नया पेट्रोल इंजन

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 15, 2018 04:35 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 04:35 pm IST

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपनी सेडान कार एक्सई और एक्सएफ को आज नए पेट्रोल इंजन के साथ भारत में पेश किया। कंपनी ने इनमें नया और कम वजनी पेट्रोल इंजन लगाया है।

tata motors JLR- India TV Hindi
tata motors JLR

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपनी सेडान कार एक्सई और एक्सएफ को आज नए पेट्रोल इंजन के साथ भारत में पेश किया। कंपनी ने इनमें नया और कम वजनी पेट्रोल इंजन लगाया है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जगुआर एक्सई में दो लीटर क्षमता का पूरा एल्युमीनियम से बना इंगेनियम पावरट्रेन पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी कीमत 35.99 लाख रुपए से शुरु होती है। वहीं एक्सएफ की कीमत 49.80 लाख रुपए से शुरु होती है। 

कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि  जगुआर एक्सई और एक्सएफ ने भारत में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब अपनी इन पुरस्कृत सेडान कारों में नए इंगेनियम पावरट्रेन पेट्रोल इंजन से हमें उम्मीद है कि और ज्यादा ग्राहक इनकी ड्राइविंग का अनुभव ले पाएंगे।  

इंगेनियम पेट्रोल इंजन में घर्षण कम होता है और पूरी तरह एल्युमीनियम से बनाए जाने के चलते इसकी तापीय क्षमता भी बेहतर है। साथ ही वजन में हल्के बनाए जाने से यह इंजन गाड़ी की पूरी क्षमता और उसके डायनामिक्स को बेहतर बनाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा