1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति ने शुरू की नई अर्टिगा के लिए बुकिंग, 21 नवंबर को किया जाएगा इसे लॉन्‍च

मारुति ने शुरू की नई अर्टिगा के लिए बुकिंग, 21 नवंबर को किया जाएगा इसे लॉन्‍च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 14, 2018 12:16 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 12:16 pm IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को अपने बहुद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) अर्टिगा के नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है।

maruti ertiga- India TV Hindi
maruti ertiga Image Source : MARUTI ERTIGA

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को अपने बहुद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) अर्टिगा के नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सात सीटों वाला यह एमपीवी नए अवतार में 21 नवंबर को बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा।  

कंपनी ने कहा कि इसे देशभर में स्थित उसके किसी भी एरेना शोरूम में 11 हजार रुपए में बुक किया जा सकता है। अर्टिगा के इस नए संस्करण को सुरक्षा, शोर, कंपन आदि से विस्तृत सुरक्षा प्रदान करने वाले हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म की पांचवीं पीढ़ी पर तैयार किया गया है। 

नया संस्करण पेट्रोल एवं डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध होगा। इसे सबसे पहले अप्रैल 2012 में बाजार में उतारा गया था। कंपनी अब तक इसकी 4.18 लाख से अधिक इकाइयां बेच चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा