1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑटो एक्सपो 2020: Maruti Suzuki ने पेश की Jimny, जल्द देश में हो सकती है लॉन्च

ऑटो एक्सपो 2020: Maruti Suzuki ने पेश की Jimny, जल्द देश में हो सकती है लॉन्च

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 01:29 pm IST

ऑटो एक्सपो में आज मारुति ने अपनी ऑफ रोड वाहन जिम्नी को प्रदर्शित किया

Suzuki Jimny- India TV Hindi
Suzuki Jimny

नई दिल्ली| दिल्ली के करीब ग्रेटर नोएडा में जारी ऑटो एक्सपो में आज Maruti Suzuki ने अपनी ऑफ रोड वाहन Jimny को प्रदर्शित किया है। ये गाड़ी चौथी पीढ़ी की हो जो पूरी तरह से मुश्किल और उबड़ खाबड़ इलाकों पर पहुंच के हिसाब से डिजाइन की गई है। मारुति वाहन को शोकेस कर भारतीय ग्राहकों से Jimny को लेकर राय जानना चाहती है। उम्मीद है कि Jimny जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। 

इस मौके पर मारुति सुजुकी के सीईओ और एमडी केनिची आयुकावा ने कहा कि Jimny का कॉम्पैक्ट डिजाइन सुपर ऑफ रोड अनुभव को शानदार बनाता है जिससे कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमताओं का पता चलता है। उनके मुताबिक Jimny को इस्तेमाल करने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है। उनके मुताबिक इस गाड़ी को ऑटो शो में इसलिए प्रदर्शित किया गया है कि जिससे गाड़ी को लेकर भारतीय उपभोक्ताओं की राय जानी जा सके। 

सुजूकी के मुताबिक गाड़ी में आरामदायक सफर के लिए 3 इंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन दिया गया है। 4 व्हील ड्राइव गाड़ी में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा