1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti Suzuki की Baleno ने किया 8 लाख बिक्री का आंकड़ा पार, 2015 में हुई थी लॉन्‍च

Maruti Suzuki की Baleno ने किया 8 लाख बिक्री का आंकड़ा पार, 2015 में हुई थी लॉन्‍च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 12:38 pm IST

मारुति बलेनो का निर्माण एक्सक्लूसिव तरीके से भारत में करती है और इसे 200 शहरों में 377 नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचती है।

Maruti Suzuki’s Baleno crosses 8 lakh cumulative sales milestone: Maruti Suzuki- India TV Hindi
Maruti Suzuki’s Baleno crosses 8 lakh cumulative sales milestone: Maruti Suzuki Image Source : MSI

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसकी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो ने 8 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने 2015 में बलेने को भारतीय बाजार में नए डिजाइन के साथ दोबारा लॉन्‍च किया था।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि लॉन्‍च होने के एक साल के भीतर बलेनो सबसे ज्‍यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक मॉडल बन गई और इसने 59 माह की अवधि के दौरान 8 लाख बिक्री करने की उपलब्धि हासिल कर ली।

मारुति सुजुकी इंडिया के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर (मार्केटिंग एंड सेल्‍स) शशांक श्रीवास्‍तव ने कहा कि पांच साल की छोटी सी अवधि में 8 लाख खुशहाल परिवारों का हिस्‍सा बनने की उपलब्धि हमारी उपभोक्‍ता केंद्रित रणनीति का प्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत बनाने में बलेनो ने काफी मदद की है।

मारुति बलेनो का निर्माण एक्‍सक्‍लूसिव तरीके से भारत में करती है और इसे 200 शहरों में 377 नेक्‍सा आउटलेट्स के जरिये बेचती है। कंपनी ने बताया कि बलेनो को ऑस्‍ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, मिडिल-ईस्‍ट और साउथ ईस्‍ट एशिया जैसे कई विदेशी बाजारों में भी निर्यात किया जाता है। बलेनो का वर्तमान मॉडल स्‍मार्ट हाईब्रिड टेक्‍नोलॉजी से सुसज्जित है और यह बीएस-6 अनुपालन वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा