1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ओला को 2015-16 में रोजाना 6 करोड़ रुपए का घाटा, एक रुपए कमाने के लिए खर्च किए 4 रुपए

ओला को 2015-16 में रोजाना 6 करोड़ रुपए का घाटा, एक रुपए कमाने के लिए खर्च किए 4 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 30, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 04:06 pm IST

Ola को वित्त वर्ष 2015-16 में 2311 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विज्ञापन, प्रचार और कर्मचारियों पर भारी खर्च से रोजाना 6 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

Ola को 2015-16 में रोजाना 6 करोड़ रुपए का घाटा, एक रुपए कमाने के लिए खर्च किए 4 रुपए- India TV Hindi
Ola को 2015-16 में रोजाना 6 करोड़ रुपए का घाटा, एक रुपए कमाने के लिए खर्च किए 4 रुपए

ओला को चलाने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 758.23 करोड़ रुपए पहुंच गया जो कि पिछले वित्त वर्ष में 103.77 करोड़ रुपए था। रिसर्च एंड अनालिटिक्स फर्म टोफलर की को-फाउंडर आंचल अग्रवाल ने कहा कि घाटे की वास्तविक राशि में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, लॉस मार्जिन में महत्वपूर्णरुप से कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2014-14 में ओला एक रुपए में कमाने के लिए करीब 8.5 रुपए खर्च करती थी जो कि 2015-16 घटकर करीब 4 रुपए रह गई है। कंपनी ने हाल ही में जो इनसेंटिव्स खत्म किए हैं उससे संभव है कि लॉस मार्जिन में और कमी आई हो। अग्रवाल का मानना है कि लॉस मार्जिन आने वाले दिनों में घटकर 2-3 रुपए आ सकता है जो अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के तुलनीय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा