1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रेनॉल्‍ट ने शुरू की 25,000 रुपए में एसयूवी कैप्टर की बुकिंग, अगले महीने लॉन्‍च करने की है तैयारी

रेनॉल्‍ट ने शुरू की 25,000 रुपए में एसयूवी कैप्टर की बुकिंग, अगले महीने लॉन्‍च करने की है तैयारी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 22, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 06:11 pm IST

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्‍ट ने अपनी प्रीमियम एसयूवी कैप्टर की बुकिंग 25000 रुपए में शुरू कर दी है।

रेनॉल्‍ट ने शुरू की 25,000 रुपए में एसयूवी कैप्टर की बुकिंग,  अगले महीने लॉन्‍च करने की है तैयारी- India TV Hindi
रेनॉल्‍ट ने शुरू की 25,000 रुपए में एसयूवी कैप्टर की बुकिंग, अगले महीने लॉन्‍च करने की है तैयारी

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स द्वारा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी नेक्‍सन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने के एक दिन बाद ही फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्‍ट ने भी अपनी प्रीमियम एसयूवी कैप्टर की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी कैप्टर को अगले महीने भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में जुटी है।

त्योहारी मौसम में पेश करने की तैयारियों के मद्देनजर कंपनी ने कैप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआती बुकिंग कीमत 25,000 रुपए रखी गई है।

रेनॉल्‍ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रंबध निदेशक (एमडी) सुमित सहानी ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में, एसयूवी कारों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो कि इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बनाती है। रेनॉल्‍ट कैप्टर एसयूवी खंड में हमारी स्थिति और मजबूत करेगा। साथ ही इसका स्टाइल और बेजोड़ सड़क उपस्थिति से नए मानक तय होंगे।

कैप्टर में डुअल एयरबैग्स, साइड एयरबैग्स, एंटीलॉक-ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन समेत कई सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। रेनॉल्‍ट ने कहा कि कैप्टर को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा