1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी ने ब्रिटेन में पेश की इग्निस एडवेंचर, जल्‍द आ सकती है भारत

सुजुकी ने ब्रिटेन में पेश की इग्निस एडवेंचर, जल्‍द आ सकती है भारत

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 09, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 04:23 pm IST

मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी इग्निस लॉन्‍चिंग के बाद से भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

IGNIS- India TV Hindi
IGNIS

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी इग्निस लॉन्‍चिंग के बाद से भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब मारुति सुजुकी की पैरेंट कंपनी सुजुकी ने ब्रिटेन में इग्निस का स्‍पेशल एडिशन लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इसे एडवेंचर नाम से बाजार में पेश किया है। इग्निस एडवेंचर को मौजूदा कार के टॉप वेरिएंट यानि कि एसजेड-टी पर तैयार किया गया है।

IGNIS
IGNIS

कंपनी ने नई कार में कई कॉस्‍मेटिक बदलाव किए हैं, साथ ही यूजर्स की जरूरत के अनुसार कुछ कस्‍टमाइज्‍ड फीचर्स भी दिए गए हैं। जोकि इस कार को बेहद खास बनाते हैं। मारूति सुज़ुकी द्वारा इग्निस को भारत में लॉन्‍च हुए एक साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी भारत में भी इग्निस का स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि अगले महीने ऑटो एक्‍सपो में कंपनी फेसलिफ्ट एडिशन को भारत में पेश कर सकती है।

IGNIS
IGNIS

खास फीचर्स की बात करें तो इग्निस एडवेंचर में रियर व्यू कैमरा, 16 इंच के अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर, साइड मोल्डिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेटें, साइड डेकल्स और फ्रंट फॉग लैंप बैजल दिए गए हैं। हालांकि यहां जानने योग्‍य सबसे जरूरी बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन है, इस लिए एडवेंचर को कंपनी सीमित संख्या में ही उपलब्‍ध कराएगी। यह चार कलर फेरवेंट रेड, बूस्ट ब्लू पर्ल, प्योर व्हाइट पर्ल और सुपर ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा