1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा ने पेश किया जेस्‍ट का स्‍पेशल एनिवर्सिरी स्‍पोर्ट्स एडिशन

टाटा ने पेश किया जेस्‍ट का स्‍पेशल एनिवर्सिरी स्‍पोर्ट्स एडिशन

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 24, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 12:58 pm IST

भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्‍गज टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्‍पेक्‍ट सेडान कार जेस्ट की दूसरी एनिवर्सिरी के मौके पर स्पोर्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च किया है।

टाटा ने पेश किया जेस्‍ट का स्‍पेशल एनिवर्सिरी स्‍पोर्ट्स एडिशन, साथ में मिलेंगे लाखों के फायदे- India TV Hindi
टाटा ने पेश किया जेस्‍ट का स्‍पेशल एनिवर्सिरी स्‍पोर्ट्स एडिशन, साथ में मिलेंगे लाखों के फायदे

नई दिल्‍ली। भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्‍गज टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्‍पेक्‍ट सेडान कार जेस्ट की दूसरी एनिवर्सिरी के मौके पर स्पोर्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इस स्‍पेशल एडिशन के साथ कंपनी 33,000 रुपए के फ्री इंश्‍योरेंस, 30 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस और 68,000 रुपए की एक्‍सेसरीज उपलब्‍ध करा रही है। वहीं डीलर लेवल पर भी ग्राहकों को 20 हजार रुपए की एक्‍सेसरीज मिल रही है।

टाटा टियागो की कीमत में 6400 रुपए तक की बढ़ोत्‍तरी, 30,000 के पार पहुंचा बुकिंग का आंकड़ा

नई जेस्‍ट के साथ मिलेगा यह सब खास

टाटा जेस्ट स्पोर्ट्स एडिशन के साथ कंपनी भरपूर एक्‍सेसरीज भी ऑफर कर रही है। इसकी एक्सेसरी पैकेज में एक रेड स्कर्ट के साथ बॉडी किट, ब्लैक आउट रूफ, कॉन्ट्रास्ट फिनिश ओआरवीएम, एडिशनल क्रोम फिनिश, बंपर प्रोजेक्टर, डोर वाइज़र व मोल्डिंग और नई सीट अपहोल्स्ट्री शामिल है। ये पैकेज बाकी अन्य वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है जो डिलरशिप लेवल पर ही फिट की जाएगी। वहीं, एलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल और हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा।

दमदार पर्फोर्मेंस किफायती दाम, ये हैं चार लाख रुपए से कम कीमत में भारत की 7 बेस्ट Car

ये है जेस्‍ट की स्‍पेसिफिकेशंस

टाटा ये कॉम्‍पेक्‍ट सेडान कार पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट में उपलब्‍ध है। टाटा जेस्ट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन लगा है जो 88 बीएचपी और 140Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसमें लगे 1.3-लीटर क्वॉड्राजेट डीज़ल इंजन को दो तरह से ट्यून किया गया है और ये 73 बीएचपी, 190Nm और 88 बीएचपी, 200Nm का पावर जेनेरेट करता है। दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं, 83 बीएचपी डीजल वेरिएंट में 5-स्पीड एएमटी की भी सुविधा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।