1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tesla in India: एलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में रखा कदम, बेंगलुरु में बनेंगी इलेक्ट्रिक कारें

Tesla in India: एलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में रखा कदम, बेंगलुरु में बनेंगी इलेक्ट्रिक कारें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 09:10 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 09:14 am IST

एलन मस्क की बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक कार कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में कदम रख दिया है।

Tesla- India TV Hindi
Tesla Image Source : TESLA

नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर कारोबारी और इस साल की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर शख्स का औहदा हासिल करने वाले एलन मस्क (Elon Musk) की बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक कार कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में कदम रख दिया है। कंपनी ने बेंगलुरू में टेस्ला इंडिया मोटर्स ऐंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Tesla India Motors and Energy Pvt Ltd with RoC Bangalore) नाम से रजिस्ट्रेशन कराया है। कंपनी यहां लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण और कारोबार करेगी। टेस्ला ने भारत में अपना पहला ऑफिस बेंगलुरु में रजिस्टर किया गया है। वह बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के साथ अपना परिचालन शुरू करेगी।

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

बता दें कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2021 में टेस्ला की भारत में एंट्री की पुष्टि की थी। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले वर्ष अक्टूबर में एक ट्वीट में कहा था कि उनकी कंपनी 2021 में भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। मस्क ने एक ट्वीट के जवाब में कहा था कि निश्चित रूप से उनकी कंपनी अगले साल भारत में दस्तक देगी।

Tesla
Image Source : APएलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में रखा कदम, बेंगलुरु में बनेंगी इलेक्ट्रिक कारें

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

येदियुरप्पा ने किया स्वागत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला का स्वागत किया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, टेस्ला 8 जनवरी को बेंगलुरु में पंजीकृत हुई है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 142975 है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने 1.5 करोड़ की पूंजी के साथ पंजीकृत किया है। वैभव तनेजा, वेंकटरंगम श्रीराम और डेविड जॉन फेंस्टीन इसके निदेशक हैं। तनेजा टेस्ला में CFO हैं, जबकि फेंस्टीन टेस्ला में ग्लोबल सीनियर डायरेक्टर, ट्रेड मार्केट एक्सेस हैं। 

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है मॉडल 3 

कंपनी साल की पहली तिमाही में भारत में मॉडल 3 को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला अपनी कार के 'Model 3' को ही भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसके अंदर 60Kwh की Lithium ion बैटरी पैक दिया गया है। वहीं गाड़ी की टॉप स्पीड 162mph है। यह कार 0-60km की रफ्तार 3.1 सेकेंड्स में पकड़ सकती है। इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये हो सकती है।

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

साल 2020 में कंपनी ने बेचीं 5 लाख कारें

टेस्ला की वार्षिक बिक्री में 2020 में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उसने 2020 में 499,500 वाहनों की डिलिवरी की। इनमें अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 180,570 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और सेडान की डिलिवरी शामिल है। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप शुरू होने से पहले 2020 में पांच लाख वाहनों की डिलिवरी का लक्ष्य रखा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा