1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इथेनॉल से चलने वाली देश की पहली Motorcycle लॉन्च, जानिए tvs apache rt 200 4v की कीमत

इथेनॉल से चलने वाली देश की पहली Motorcycle लॉन्च, जानिए tvs apache rt 200 4v की कीमत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 06:02 pm IST

टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल ‘अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100’ पेश की है। 

Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari, Chairman TVS Motor Srinivasan and CEO - India TV Hindi
Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari, Chairman TVS Motor Srinivasan and CEO of Niti Aayog Amitabh Kant during the launch of India's first ethanol based motorcycle 'TVS Apache RTR 200 Fi E100', in New Delhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल ‘अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100’ पेश की। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकिल के इस नए मॉडल को शुरुआत में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों में पेश किया जाएगा। 

इस मोटरसाइकिल को पेश करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में देश के भीतर कोई भी इथेनॉल पंप नहीं है। लेकिन वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कहेंगे कि देश में इथेनॉल पंप भी खोले जाएं। 

टीवीएस अपाचे कंपनी का प्रमुख ब्रांड है। कंपनी दुनियाभर में अब तक 35 लाख से अधिक अपाचे बेच चुकी है। इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि आज पूरा दोपहिया वाहन उद्योग भविष्य के हरित और सतत परिवहन समाधान की ओर देख रहा है। इस दिशा में दोपहिया वाहन उद्योग ग्रीन और टिकाऊ यातायात सॉल्यूशन की तरफ बढ़ रहा है, इसमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और अन्य वैकल्पिक ईंधन विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इथेनॉल आधारित उत्पाद हमारे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा