1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की WagonR ने रचा इतिहास, Alto और Maruti 800 के बाद 20 लाख की बिक्री पार करने वाली तीसरी कार

मारुति की WagonR ने रचा इतिहास, Alto और Maruti 800 के बाद 20 लाख की बिक्री पार करने वाली तीसरी कार

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 26, 2017 11:11 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 03:25 pm IST

WagonR को 1999 में लॉन्च किया था और इसे10 लाख का आंकड़ा छूने में 12 साल लग गए थे, लेकिन 10 लाख से लेकर 20 लाख का आंकड़ा छूने में सिर्फ 6 साल लगे हैं।

मारुति की WagonR ने रचा इतिहास, Alto और Maruti 800 के बाद 20 लाख की बिक्री पार करने वाली तीसरी कार- India TV Hindi
मारुति की WagonR ने रचा इतिहास, Alto और Maruti 800 के बाद 20 लाख की बिक्री पार करने वाली तीसरी कार

मुंबई। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लोकप्रिय मॉडल मारुति WagonR ने नया इतिहास रचा है। मारुति की Alto और Maruti 800 के बाद WagonR ऐसी तीसरी कार बन गई है जिसकी बिक्री 20 लाख को पार कर गई है। कंपनी ने WagonR को 1999 में लॉन्च किया था और इसको 10 लाख का आंकड़ा छूने में 12 साल लग गए थे, लेकिन 10 लाख से लेकर 20 लाख का आंकड़ा छूने में WagonR को सिर्फ 6 साल लगे हैं।

मारुति की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 10 सालों से देश में WagonR उसके टॉप 5 सेलिंग मॉडल्स में बनी हुई है। मारुति ने WagonR को 1999 में लॉन्च किया था और 2004 में इसकी बिक्री का आंकड़ा 1 लाख तक पहुंचा था। इसके बाद 2008 में 5 लाख, 2011 में 10 लाख, 2014 में 15 लाख और अब 2017 में 20 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार हुआ है।

WagonR की इस सफलता पर मारुति के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक आर एस कल्सी ने बताया कि देश में स्माल कार सेग्मेंट में भारी प्रतिसपर्धा के बावजूद कार खरीदारों के लिए WagonR पहली पसंद बना हुआ है। मारुति की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक WagonR खरीदने वाले करीब 45 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने पहली कार के तौर पर इसे खरीदा है, करीब 20 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं जिन्होंने दोबारा इस मॉडल को खरीदना पसंद किया है।

मारुति के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंग्लुरू और अहमदाबाद जैसे शहरों में कार की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। मारुति के सबसे लोकप्रिय मॉडल Alto और Maruti 800 के बाद WagonR 20 लाख की बिक्री को पार करने वाली तीसरी कार बनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा