1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. पुरानी कार देकर नई Grand Vitara लाएं! Maruti की धमाकेदार स्कीम, होगी फायदे की डील

पुरानी कार देकर नई Grand Vitara लाएं! Maruti की धमाकेदार स्कीम, होगी फायदे की डील

 Published : Jun 06, 2025 08:58 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 08:58 pm IST

मारुति सुजुकी मौजूदा ग्राहकों के लिए अपनी मध्यम आकार की एसयूवी ग्रैंड विटारा में अपग्रेड करने के लिए एक फाइनेंस स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है।

मारुति की एसयूवी ग्रैंड विटारा।- India TV Hindi
मारुति की एसयूवी ग्रैंड विटारा। Image Source : OFFICIAL WEBSITE

अगर आपके पास मारुति सुजुकी की कोई पुरानी कार है और आप मारुति की एसयूवी ग्रैंड विटारा की चाहत रखते हैं तो मारुति सुजुकी इसे पूरा करने के लिए एक शानदार स्कीम लेकर आई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, अगर आपके पास 5 साल या 75,000KM चली मारुति की कोई कार है तो आप आसान किस्तों पर ग्रैंड विटारा खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मौजूदा ग्राहकों के लिए अपनी मध्यम आकार की एसयूवी ग्रैंड विटारा में अपग्रेड करने के लिए एक फाइनेंस स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है।

₹9,999 की ईएमआई पर चुन सकते हैं नई ग्रैंड विटारा

खबर के मुताबिक, मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि अपग्रेड करने के इच्छुक ग्राहक बाजार में उपलब्ध 9,999 रुपये प्रति माह की किफायती ईएमआई पर एक नई ग्रैंड विटारा चुन सकते हैं, जो मानक वित्त योजनाओं की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम ईएमआई है। उन्होंने कहा कि 5 साल या 75,000 किलोमीटर के बाद, ग्राहक के पास वाहन की कीमत के 50 प्रतिशत के सुनिश्चित मूल्य पर मारुति सुजुकी को वाहन वापस करने का विकल्प होगा।

सबसे पहले किन शहरों से होगी स्कीम की शुरुआत

मारुति सुजुकी ने कहा है कि ग्राहक के पास वापस खरीदने का विकल्प भी होगा। मारुति सुजुकी ने इस पहल को सबसे पहले तीन शहरों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू करने की योजना बनाई है। बनर्जी ने कहा कि पायलट की सफलता और सीख के आधार पर, कंपनी इस योजना को दूसरे मॉडलों, विशेष रूप से अपने आगामी ई-विटारा तक विस्तारित करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि नई स्कीम के मुताबिक, जब कोई ग्राहक ग्रैंड विटारा में अपग्रेड का विकल्प चुनता है, तो मौजूदा वाहन डाउन पेमेंट बन जाता है और एक्सचेंज बोनस के लिए भी पात्र होगा।

सिर्फ बाकी राशि के लिए फाइनेंस होगा

बनर्जी ने कहा कि ग्राहक को सिर्फ बाकी राशि के लिए फाइनेंस हासिल करना होगा, जो लगभग 5 वर्षों की अवधि के लिए मासिक किस्तों में बराबर होगी (वाहन एक्सचेंज मूल्य और वित्त आवश्यकता के आधार पर)। एमएसआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने सिर्फ 32 महीनों के रिकॉर्ड समय में ग्रैंड विटारा के लिए 3 लाख इकाइयों की बिक्री का मील का पत्थर पार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा