1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी इस मॉडल की 2,555 कारों को वापस बुलाएगी, ये खराबी करेगी दुरुस्त

मारुति सुजुकी इस मॉडल की 2,555 कारों को वापस बुलाएगी, ये खराबी करेगी दुरुस्त

 Published : Aug 07, 2024 11:29 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 11:47 pm IST

कंपनी ने कहा कि प्रभावित कार मालिकों से मारुति सुजुकी अधिकृत डीलर वर्कशॉप द्वारा निरीक्षण और पार्ट के रिप्लेसमेंट के लिए संपर्क किया जाएगा, जो फ्री होगा।

बीते मार्च में भी मारुति सुजुकी ने अन्य दो मॉडल की कारों को वापस बुलाया था।- India TV Hindi
बीते मार्च में भी मारुति सुजुकी ने अन्य दो मॉडल की कारों को वापस बुलाया था। Image Source : REUTERS

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया स्टीयरिंग गियर बॉक्स असेंबली में संदिग्ध दोष के लिए 2,555 ऑल्टो K10 वाहनों को वापस बुलाएगी। मारुति ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दुर्लभ मामलों में यह खराबी कार की संचालन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। मनीकंट्रोल की खबर अत्यधिक सावधानी के चलते, प्रभावित कारों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पार्ट को बदले जाने तक कार न चलाएं या उसका इस्तेमाल न करें। ऑल्टो K10 ने भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में लंबे समय तक अपनी बादशाहत रखी है।

फ्री में मरम्मत होगी कार

खबर के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने कहा कि प्रभावित कार मालिकों से मारुति सुजुकी अधिकृत डीलर वर्कशॉप द्वारा निरीक्षण और पार्ट के रिप्लेसमेंट के लिए संपर्क किया जाएगा, जो फ्री होगा। मार्च में, मारुति सुजुकी ने 30 जुलाई, 2019 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित बलेनो की 11,851 यूनिट्स और वैगनआर की 4,190 यूनिट्स को वापस बुलाने की घोषणा की थी। तब मारुति सुजुकी ने कहा था कि ईंधन पंप मोटर के एक कम्पोनेंट में संभावित समस्या की पहचान की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप दुर्लभ मामलों में इंजन बंद हो सकता है या इंजन शुरू होने में समस्या हो सकती है।

देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला कार ब्रांड

आपको बता दें, जुलाई 2024 में मारुति सुजुकी देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला कार ब्रांड बना रहा। हुंडई टाटा और महिंद्रा पिछले महीने 50,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। टोयोटा ने महीने-दर-महीने बिक्री में सबसे ज़्यादा ग्रोथ दर्ज की, जबकि रेनॉ के आंकड़े मासिक बिक्री में सबसे ज़्यादा अंतर से नीचे चले गए। अगर आप मारुति की कार खरीदनी है तो इस महीने आपके लिए अच्छे मौके हैं। मारुति अगस्त में अपने नेक्सा लाइनअप पर 2.5 लाख रुपये तक का बेनिफिट दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा