1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. बजट 2019 : 20 रुपए का नया सिक्का होगा जारी, दिव्यांगों को होगी सहूलियत

बजट 2019 : 20 रुपए का नया सिक्का होगा जारी, दिव्यांगों को होगी सहूलियत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 05, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 02:56 pm IST

लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 20 रुपए का नया सिक्का जारी होगा।

Budget 2019- India TV Hindi
Budget 2019

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट 2019 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 20 रुपए का नया सिक्का जारी होगा। बता दें कि पहली बार 20 रुपए का सिक्‍का जारी किया जाएगा। 1, 2, 5,10 और 20 रुपए के नए सिक्‍के आएंगे। 

सरकार जल्द 20 रुपये का सिक्का जारी करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश करते हुए कहा कि जल्द ही बाजार में नई श्रृंखला के 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे। इन सिक्कों की दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से पहचान कर सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि जल्द नई श्रृंखला के सिक्के जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा