1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. बजट से पहले एल्युमीनियम उत्पादकों ने की सीमा शुल्क बढ़ाने की मांग

बजट से पहले एल्युमीनियम उत्पादकों ने की सीमा शुल्क बढ़ाने की मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 16, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 07:52 pm IST

फिक्की की खनन एवं खनिज पर समिति के सह चेयरमैन राहुल शर्मा ने कहा कि इसके अलावा ऊर्जा की गैर प्रतिस्पर्धी लागत और कोयले की भारी कमी की वजह से उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है

Aluminium producers' seek import duty hike ahead of budget- India TV Hindi
Aluminium producers' seek import duty hike ahead of budget Image Source : ALUMINIUM PRODUCERS

भुवनेश्वर। बजट से पहले एल्युमीनियम उत्पादकों ने सरकार से प्राथमिक एल्युमीनियम, स्क्रैप और डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने और कच्चे माल की लागत को तर्कसंगत बनाने की मांग की है। 

उद्योग संगठन भारतीय एल्युमीनियम संघ (एएआई) और फिक्की ने सरकार से कहा है कि देश का एल्युमीनियम क्षेत्र चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। बढ़ते आयात और घटती बाजार हिस्सेदारी, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने की वजह से उद्योग संकट में है। 

फिक्की की खनन एवं खनिज पर समिति के सह चेयरमैन राहुल शर्मा ने कहा कि इसके अलावा ऊर्जा की गैर प्रतिस्पर्धी लागत और कोयले की भारी कमी की वजह से उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इससे एल्युमीनियम उद्योग के स्थायित्व पर संकट पैदा हो गया है। 

उन्होंने कहा कि इस्पात के बाद एल्युमीनियम सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन पिछले तीन साल के दौरान जो नीतिगत कदम उठाए गए हैं वे इस्पात उद्योग को संरक्षण प्रदान करने वाले हैं। 

एएआई ने हाल में खान मंत्रालय को पत्र लिखकर एल्युमीनियम उद्योग को राहत प्रदान करने की मांग की है। एएआई ने पत्र में कहा कि है कि एल्युमीनियम उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क 10 से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया जाए। साथ ही कच्चे माल पर उलट शुल्क ढांचे को सुधारा जाए और इन पर मूल सीमा शुल्क घटाया जाए। फिक्की ने भी सरकार को कुछ इसी तरह के सुझाव दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा