1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2019: पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, 1 रुपए/लीटर लगेगा अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क

Budget 2019: पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, 1 रुपए/लीटर लगेगा अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 05, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 01:42 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया है।

PETROL DIESEL RATE INCREASE ON Budget 2019- India TV Hindi
PETROL DIESEL RATE INCREASE ON Budget 2019

नई दिल्ली। बजट 2019 के दौरान वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपए प्रति लीटर का सेस लगाया है। सरकार ने पेट्रोल डीजल पर अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क लगाया गया है। साथ ही सड़क संरचना उपकर के रूप में 1 रुपए की बढ़ोत्‍तरी की गई है। 

पेट्रोल-डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जरूरत की सारी चीजें महंगी हो सकती हैं क्योंकि ट्रैवल एक्सपेंस बढ़ जाएगा। सामान को जब एक जगह से दूसरे जगह लाया या पहुंचाया जाएगा तो आने-जाने का खर्च ज्यादा होगा। इस खर्च की भरपाई कीमतें बढ़ाकर की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा