1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: आम बजट से पहले सस्‍ता हुआ सोना, मुनाफावसूली के चलते चांदी में आई गिरावट

Gold Rate Today: आम बजट से पहले सस्‍ता हुआ सोना, मुनाफावसूली के चलते चांदी में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 04, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 05:23 pm IST

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की वजह से प्रमुख अमेरिकी बाजारों के बंद रहने से कारोबार में नरमी का रुख रहा।

Gold, silver fall on weak overseas trend, profit-booking- India TV Hindi
Gold, silver fall on weak overseas trend, profit-booking Image Source : GOLD, SILVER FALL ON WEAK

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और मुनाफावसूली से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए की गिरावट के साथ 34,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने की वजह से चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 34,210 रुपए तथा 34,040 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में सोना गिरावट के साथ 1,413.46 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.26 डॉलर प्रति औंस पर रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के प्रमुख हरीश वी ने कहा कि मुनाफावसूली एवं कमजोर डॉलर की वजह से सोने के हाजिर भाव में यह कमी देखी गई। वहीं अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की वजह से प्रमुख अमेरिकी बाजारों के बंद रहने से कारोबार में नरमी का रुख रहा।  

राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी तैयार की कीमत 70 रुपए घटकर 38,580 रुपए किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 198 रुपए की कमी के साथ 37,150 रुपए प्रति किलो रही। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा